SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मणिपुर में जहरीली शराब से उजड़े परिवार: एक ही जिले में 15 की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; CM ने दिए जांच के आदेश

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई. घटना को लेकर सीएम युमनाम खेमचंद सिंह ने दुख जताया और अस्पताल पहुंचक मरीजों की स्थिति का जायजा लिया. सीएम ने मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 21, 2026, 08:38 IST | Updated: Nov 21, 2026, 08:49 IST
Join

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया. घटना के बाद से राज्य सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ये मौतें इंफाल से तकरीबन 87 किलोमीटर दूर चक्पिकारोंग इलाके में हुईं.  

जहरीली शराब पीने से बीमार हुए सभी लोगों को इंफाल के 2 अस्पतालों में भर्ती किया गया है. मामले को लेकर मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) की शाम अस्पताल पहुंच मरीजों से मुलाकात की और उनकी हालत का जायजा लिया. सीएम ने बताया कि लैम्फेलपट स्थित 'शिजा हॉस्पिटल' में 200 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 55 अन्य मरीजों को सजीवा के 'बबीना हॉस्पिटल' में भर्ती कराया गया है. 

पॉइजनिंग को लेकर जांच के आदेश

इस घटना में प्रभावित अधिकतर लोग चकपिकारोंग और चंदेल सबडिवीजन के गावों में रहने वाले किसान हैं. शिजा में 200 से जयादा और बाबिना हॉस्पिटल में 55 लोग भर्ती बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हर संभव इलाज और सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. इसके अलावा उन्होंने पॉइजनिंग को लेकर भी जांच के आदेश दिए हैं. 

सीएम ने मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन की चेतावनी दी है. इसके साथ ही मेडिकल सर्विस को मजबूत करने के लिए सरकार ने अस्पतालों में स्पेशलिस्ट मेडिकल टीमें भेजी हैं.    

कैसे हुई मौत?

अधिकारियों की ओर से अभी तक शराब पीने से हुई मौतों की सटीक वजह का पता नहीं लगाया है. जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी में कहा है कि पॉइजनिंग को लेकर जांच की जा रही है. वहीं, चंदेल के पुलिस अधीक्षक (SP) ने अपने बयान में पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ितों की ओर से पी गई शराब काकचिंग जिले के सुग्नू से लाई गई थी. इसे चंदेल में नहीं बनाया गया था. पुलिस ने यह भी बताया कि जिले में पारंपरिक शराब का कोई लोकल प्रोडक्शन नहीं होता है. पुलिस के मुताबिक मृतकों में से 8 लोग जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे.  

ये भी पढ़ें- सहारनपुर में 'ऑपरेशन सवेरा' का बड़ा प्रहार, 1.31 करोड़ की स्मैक के साथ पकड़ा गया फरमान गैंग, बीवी समेत 4 गिरफ्तार

लोगों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

घटना को लेकर प्रशासन की ओर से एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्हें  शराब पीने के बाद अगर उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखें, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. इस तरह के लक्षण दिखने पर लोगों से तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं मिलावटी शराब बनाने, रखने, बेचने या बांटने का शक हो, तो वे तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें. प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि  अधिकारियों को सूचित किए बिना संदिग्ध शराब का सेवन न करें और न ही उसे शेयर करें या किसी को बेचें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES