भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं... खरगे के 'बाप' वाले बयान पर पटना से दिल्ली तक बवाल; क्या बोले अमित शाह?

सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं... खरगे के 'बाप' वाले बयान पर पटना से दिल्ली तक बवाल; क्या बोले अमित शाह?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेताओं ने जोरदार पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने भाषा की मर्यादा लांघ दी है. जानें इस विवाद पर बीजेपी नेताओं के बयान और पूरा मामला.

Written ByRavindra Pratap Singh
Published: Oct 25, 2026, 07:46 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 08:46 PM IST
joinshare
सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं... खरगे के 'बाप' वाले बयान पर पटना से दिल्ली तक बवाल; क्या बोले अमित शाह?
Image Credit: खरगे के बयान पर अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार हमला, नितिन नवीन ने भी बोला तीखा हमला

About the Author

    Ravindra Pratap Singh

    Ravindra Pratap Singh

    रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

    3

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    4

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    5

    शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों राजनीति का पारा काफी चढ़ा हुआ है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने देश का सियासी पारा चढ़ा दिया है. बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है. सत्ता पक्ष का कहना है कि यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि कांग्रेस की उस निराशा और हताशा को दिखाता है जो लगातार चुनाव हारने की वजह से पार्टी के भीतर घर कर गई है. आइए आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं पूरा मामला क्या है और इस पर किसने क्या कहा?

    यह पूरा विवाद पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ. दरअसल, पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. मंच से अपने संबोधन के दौरान खरगे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर हमला बोल रहे थे. इसी बीच, भाषण के दौरान भीड़ में से एक शख्स ने कांग्रेस नेता को टोकते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं.' इस बात पर खरगे भड़क गए और उन्होंने गुस्से में ऐसा बयान दे दिया, जिसने तुरंत विवाद का रूप ले लिया.

    'मोदी का बाप भी जाएगा...'

    खरगे ने गुस्से में कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा. चल मोदी की झूठ बोलने की आदत है.' इस बयान के आते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस शख्स की पिटाई भी कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस शख्स का नाम संतोष कुमार है. कांग्रेस अध्यक्ष और वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके बयान को गलत समझ लिया और मारपीट कर सभागार से बाहर निकाल दिया.

    यह भी पढ़ेंः 'ECINET सॉफ्टवेयर पर जानकारी क्यों छिपा रहा आयोग?' ECI पर बरसी कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त का फिर मांगा इस्तीफा

    नितिन नवीन का तीखा हमला

    कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया. बिहार बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कड़ा रुख अपनाते हुए पोस्ट किया और कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा. नितिन नवीन ने लिखा कि पटना के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह साफ-साफ कांग्रेस पार्टी के वैचारिक दिवालियापन को उजागर करता है. उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं और उनकी भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से किसी के दिवंगत परिजनों को इस तरह विवादों में घसीटना कांग्रेस की घटिया सोच को दर्शाता है.

     

    आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है। राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना ही अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली 'संस्कार' बन चुका है। यह खड़गे जी का व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच का प्रकटीकरण है। जब विपक्ष के पास देश के विकास, नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वे इसी प्रकार की हताशा और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेते हैं। देश की जनता इस अमर्यादित राजनीति को भली-भांति देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।

    — Nitin Nabin (@NitinNabin) October 25, 2026

     

    बीजेपी अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जब विपक्ष के पास देश के विकास, जरूरी नीतियों और जनता के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तब वह इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा लेने के लिए मजबूर हो जाता है. उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता इस स्तर की राजनीति को बहुत बारीकी से देख रही है और आने वाले समय में इसका उचित जवाब जरूर देगी.

     

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है। बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है। जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

    — Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2026

    अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

    इस पूरे मामले पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने 'एक्स' पर लंबा पोस्ट लिखकर कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए. अमित शाह ने लिखा कि पटना में कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की है, उसने सारी राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के बड़े नेताओं की तरफ से पीएम मोदी या उनके परिवार को निशाना बनाया गया हो.

     

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्गीय पिता जी के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है। लगातार चुनावी हार से हताश कांग्रेस अपनी राजनीतिक खुन्नस प्रधानमंत्री मोदी जी और उनके परिवार पर अनर्गल टिप्पणियों के माध्यम से निकाल रही है। देश और दुनिया में मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास से उपजी विपक्ष की बौखलाहट अब उसकी भाषा और व्यवहार में स्पष्ट दिखाई दे रही है। 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति ऐसी अमर्यादित बयानबाज़ी न केवल राजनीतिक संस्कारों की कमी दर्शाती है, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध कीजिए, लेकिन मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं। कांग्रेस को समझना होगा कि नफरत और अपमान की राजनीति से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। देश की जनता ऐसी ओछी राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी।

    — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 25, 2026

    कांग्रेस अपनी सियासी खुन्नस निकाल रही

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्गीय पिता जी के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है. लगातार चुनावी हार से हताश कांग्रेस अपनी राजनीतिक खुन्नस प्रधानमंत्री मोदी जी और उनके परिवार पर अनर्गल टिप्पणियों के माध्यम से निकाल रही है. देश और दुनिया में मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास से उपजी विपक्ष की बौखलाहट अब उसकी भाषा और व्यवहार में स्पष्ट दिखाई दे रही है. 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति ऐसी अमर्यादित बयानबाजी न केवल राजनीतिक संस्कारों की कमी दर्शाती है, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है.' 
     

    'पीएम मोदी के माता-पिता का नाम लेकर मजाक उड़ाया'

    अपने पोस्ट में गृह मंत्री ने कांग्रेस के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए लिखा कि कभी पार्टी नेताओं ने उनकी पूज्यनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, तो कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा. इसके अलावा 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का भी मजाक उड़ाया गया. अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की नई सीमाएं पार कर रही है.

    12 सालों से मिली चुनावी हार से बढ़ी हताशा और निराशा

    पिछले 12 सालों में लगातार मिल रही चुनावी हार के कारण कांग्रेस पार्टी के अंदर हताशा और निराशा इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब उनके पास न तो कोई नीति बची है और न ही कोई मुद्दा. उनके पास सिर्फ 'गाली-गलौज' की राजनीति ही शेष रह गई है. उन्होंने अंत में कहा कि जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब अपने कार्यकर्ताओं के बीच भी पकड़ खोती जा रही है. जब-जब उन्होंने प्रधानमंत्री या उनके परिवार पर ऐसी घृणित टिप्पणियां की हैं, तब-तब देश की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है और इस बार भी ऐसा ही होगा.

    यह भी पढ़ेंः 'मोदी को हटाना होगा…', खरगे के भाषण के बीच बोला युवक- 'नहीं हटेंगे'; विवादित टिप्पणी के बाद हुई मारपीट

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Congress