भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'मोदी को हटाना होगा…', खरगे के भाषण के बीच बोला युवक- 'नहीं हटेंगे'; विवादित टिप्पणी के बाद हुई मारपीट

'मोदी को हटाना होगा…', खरगे के भाषण के बीच बोला युवक- 'नहीं हटेंगे'; विवादित टिप्पणी के बाद हुई मारपीट

यह पूरा बवाल पटना के बापू सभागार में हुआ, जहां कांग्रेस की तरफ से बिहार के पहले मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 25, 2026, 04:40 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 05:35 PM IST
joinshare
'मोदी को हटाना होगा…', खरगे के भाषण के बीच बोला युवक- 'नहीं हटेंगे';  विवादित टिप्पणी के बाद हुई मारपीट
Image Credit: Mallikarjun Kharge

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में बवाल हो गया है. वो पटना के बापू सभागार में कांग्रेस की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे.  उनके संबोधन के बीच एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की जा रही टिप्पणी पर रोकटोक शुरू कर दी. युवक ने कहा PM मोदी कहीं नहीं जाएंगे, तो खरगे ने जवाब दिया कि 'मोदी का बाप भी जाएगा'. इसके बाद कार्यक्रम में बवाल मच गया. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस युवक को पकड़ लिया और मारपीट कर दी.

#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge's address at the 139th birth anniversary celebration of Dr. Shri Krishna Singh in Patna, Bihar A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, "Modi ka baap bhi jayega."

— ANI (@ANI) October 25, 2026

इस हंगामे के चलते सभा में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और यह सारा तमाशा खरगे के सामने ही हुआ. हालांकि, वह युवक कौन था और उसके साथ मारपीट की पूरी बात क्या थी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है. अभी यह भी साफ नहीं हुआ है कि  किसके साथ कार्यक्रम में पहुंचा था और उसने खरगे के भाषण का विरोध क्यों किया?

चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग

मंच से मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर खूब निशाना साधा. उन्होंने दावा किया है कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, वह चोरी से बनी हुई है. इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव  बैलेट पेपर से कराने की मांग भी की. उन्होंने कहा, 'चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से होने चाहिए, ईवीएम हटाओ बैलट पेपर लाओ.'

#WATCH | Patna, Bihar: On Union Home Minister Amit Shah’s statement that the Congress party and its leader Rahul Gandhi will not come to power for the next 30 years, Congress National President Mallikarjun Kharge says, "Who will even be around in 30 years? ...he says all this for one reason: to mislead people. And as long as he has these EVMs—and as long as he has his own loyalists planted in those positions—that is the basis for his claims. Even his own people have said that there is foul play..."

— ANI (@ANI) October 25, 2026

शांति को भंग करने वाले लोग RSS की विचारधारा के हैं: खरगे

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में जब तक आरएसएस की सोच रहेगी, तब तक शांति नहीं हो सकती.

खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'श्री कृष्ण सिंह के समाज के लोग जमींदार थे, बावजूद श्री बाबू ने जमींदारी पद्धति को हटाने का काम किया. आजादी के बाद आरएसएस और दूसरी शक्तियां दंगा फैलाने में लगी थीं, लेकिन श्री बाबू ने मजबूती से उनका मुकाबला किया. जब तक इस देश में आरएसएस की आइडियोलॉजी खत्म नहीं होगी, तब तक इस देश में शांति नहीं होगी, शांति को भंग करने वाले लोग यही हैं.'

छुआछूत और मौजूदा राजनीति का जिक्र करते हुए खरगे ने आगे कहा, 'श्री बाबू ने छुआछूत के खिलाफ अभियान चलाया, आज भी आरएसएस, बीजेपी में छुआछूत के समर्थक भरे हुए हैं. सोशलिस्ट पार्टी की आइडियोलॉजी को लेकर आए नीतीश जी RSS की झोली में गिर गए.'

'बीजेपी की सरकार जानी तय'

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में बीजेपी और केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर जमकर घेरा. उन्होंने दावा किया कि देश से बीजेपी की सरकार जानी तय है. आरएसएस पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि जब तक देश से आरएसएस की सोच खत्म नहीं होगी, तब तक हिंसा नहीं रुक सकती. उन्होंने आरएसएस पर नफरत फैलाने की सियासत करने का आरोप लगाया. 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा जहां इनसे बात नहीं बनती, वहां ये विधायकों को खरीद लेते हैं. खरगे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया. इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'गद्दार' तक कह डाला. 

ये भी पढ़ें: 'ECINET सॉफ्टवेयर पर जानकारी क्यों छिपा रहा आयोग?' ECI पर बरसी कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त का फिर मांगा इस्तीफा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
narendra modi