SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महाराष्ट्र में सूखे का बड़ा अलार्म! 74% तालुके प्रभावित, कर्ज से बिजली तक सरकार ने खोला राहत का रास्ता

महाराष्ट्र सरकार ने 358 में से 265 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया है. Trigger-1 लागू करते हुए किसानों को कर्ज वसूली, भूमि राजस्व और बिजली में राहत दी गई है. फसल नुकसान सर्वे, पानी-चारा और रोजगार की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं.

Written By Tahir Kamran
Published: Sep 26, 2026, 04:13 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 04:14 PM IST
Join

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की कुल 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है. यानी महाराष्ट्र के करीब 74 फीसद तालुके इस समय सूखे की चपेट में हैं. ऐलान के साथ ही सरकार ने इन इलाकों में 'सूखा प्रबंधन ढांचे' के तहत ‘Trigger-1’ एक्टिव कर दिया है. ट्रिगर -1 तब लागू किया जाता है, जब जब किसी क्षेत्र में 25 फीसदी से ज्यादा बारिश की कमी हो और करीब 21 दिनों तक लगातार सूखा या बारिश का लंबा अंतराल बना रहे. इस ऐलान के साथ ही किसानों को कछ राहतें भी देना का ऐलान किया गया है.

सरकार ने किसानों के लिए किए राहती ऐलान

ट्रिगर-1 क्या होता है?

आसान भाषा में समझने के लिए ट्रिगर-1 को सूखे की स्थिति का पहला अलर्ट समझ सकते हैं. जब किसी इलाके में तय मानकों के तहत बारिश नहीं होती और कई दिनों तक सूखे का सामना करना पड़ता है, तो सरकार की तरफ से ट्रिगर-1 लागू कर दिया जाता है. जिसके बाद सरकार तुरंत उस इलाके की स्थिति पर कंट्रोल पाने की कोशिशों में लग जाती है. इस दौरान प्रशासन यह पता लगाने की कोशिशों जुट जाता है कि खेती, पानी और पशुओं पर कितना असर पड़ा है और लोगों को किस तरह की मदद की जरूरत है.

TRIGER-1 में प्रशासन और क्या-क्या करता है?

पहले कब-कब हुआ सूखा का ऐलान

यह पहली बार नहीं है, जब राज्य के अंदर सूखा घोषित किया गया हो. इससे पहले अक्तूबर 2023 में भी सूखे का ऐलान किया गया था, हालांकि उस समय सिर्फ 40 तालुकों के लिए सूखे का ऐलान किया गया था. इनमें 24 तालुकों में गंभीर सूखा और 16 में मध्यम सूखा घोषित किया गया था.

2023 से पहले 2018 में भी कुल 358 तालुकों में से 151 में सूखा घोषित किया गया था. इनमें 112 तालुकों को गंभीर सूखा और 39 तालुकों को मध्यम सूखा प्रभावित माना गया था. ये तालुके 26 जिलों में थे.

इस बार सूखे की वजह क्या है?

महाराष्ट्र में इस साल मॉनसून ने जबरदस्त खेल बिगाड़ा है. महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 18 सितंबर तक महाराष्ट्र में 755.9mm बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 932.3mm होती है. यानी राज्य में कुल करीब 18.8% बारिश की कमी रही. इसके कई इलाकों में बारिशों के बीच का अंतराल भी इस स्थिति का जिम्मेदार है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राज्य के कई हिस्सों में करीब 40 दिनों तक कुछ खास बारिश नहीं हुई थी. महाराष्ट्र के 11 जिलों में 30 दिनों तक बारिश नहीं हुई. इस साल कम बारिश होने के पीछे El Nino को बारिश की कमी के प्रमुख मौसम संबंधी कारकों में से एक माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES