SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हे भगवान! महंगे फोन और सोने के गहनों के लिए कलयुगी मां ने ही 1 लाख में बेच डाला अपना 1 महीने का बच्चा

महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां माता-पिता ने महंगे फोन और सोने के गहनों की चाह में अपने मासूम बच्चे को 1 लाख रुपये में बेच दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Sep 29, 2026, 08:22 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 08:29 PM IST
Image Credit: महंगा फोन और सोने के गहनों की हवस... महाराष्ट्र में कलयुगी माता-पिता ने 1 लाख में बेच डाला अपना ही बच्चा
Join

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दंपति ने अपने एक महीने के बच्चे को 1.2 लाख रुपये में बेच दिया. पुलिस के मुताबिक, बच्चे को बेचने की वजह आर्थिक मजबूरी नहीं, बल्कि महंगी चीजें खरीदने का शौक था. पुलिस ने बच्चे के माता-पिता समेत इस मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया है. बच्चे को हैदराबाद से बरामद किया गया, जो छत्रपति संभाजीनगर से 550 किलोमीटर से ज्यादा दूर है. जांच में सामने आया कि बच्चे को बेचकर मिले पैसों से माता-पिता ने महंगे मोबाइल फोन और सोने की चेन खरीदी थी.

मामला 20 सितंबर को सामने आया. बच्चे की मां पुलिस के पास पहुंची और उसके साथ मारपीट की शिकायत की. इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला और उसके साथी ने अपने एक महीने के बेटे को बेच दिया था. पुलिस के मुताबिक, दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे और छत्रपति संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी इलाके में रह रहे थे.

एक-एक करके 4 बार बेचा गया मासूम!

पुलिस की जांच में पता चला कि बच्चे को एक के बाद एक चार लोगों के बीच बेचा गया. सबसे पहले माता-पिता ने बच्चे को बिचौलिए सीमा रेशवाल के हाथ 1.2 लाख रुपये में बेच दिया. इसके बाद सीमा ने बच्चे को पैडेगांव की रहने वाली संगीता आव्हाड को 2.7 लाख रुपये में बेच दिया. संगीता ने आगे बच्चे को कथित फर्जी डॉक्टर सुरेश गुंटुका को 3.5 लाख रुपये में बेच दिया. इसके बाद सुरेश ने बच्चे को हैदराबाद में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार उमा खतकम को 3.5 लाख रुपये में सौंप दिया. 4 बार की खरीद-फरोख्त के बाद मासूम पहुंचा हैदराबाद

पुलिस ने हैदराबाद से बच्चे को किया बरामद

बच्चे के हैदराबाद पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया. बच्चे को महाराष्ट्र वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है. पुंडलिकनगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विवेक सोनवणे ने मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बच्चे के माता-पिता, बिचौलिए सीमा रेशवाल और पैडेगांव की संगीता आव्हाड के अलावा फर्जी डॉक्टर सुरेश गुंटुका भी शामिल हैं. पुलिस ने बच्चे के जैविक माता-पिता और चार बिचौलियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.

बच्चा बेचकर खरीदा मोबाइल और सोने की चेन

पुलिस ने दो नए महंगे मोबाइल फोन और सोने की चेन भी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, ये सामान बच्चे को बेचकर मिले पैसों से खरीदे गए थे. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में शामिल बिचौलियों और कथित फर्जी डॉक्टर ने पहले भी किसी बच्चे की खरीद-फरोख्त की है या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES