SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शादी का झांसा, फिर बुर्का पहनने का दबाव: महाराष्ट्र में लव जिहाद का मामला, 22 साल के आरिफ पर गंभीर आरोप

Maharashtra Love Jihad Case: महाराष्ट्र से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने 22 साल के आरिफ पर शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाने और इस्लाम कबूल करने का आरोप लगाया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 14, 2026, 06:44 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 11:48 AM IST
Join


Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नालासोपारा में एक शख्स के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज हुआ है. यहां वसई की एक कोर्ट ने 22 साल के आरिफ अयूब शेख के खिलाफ दर्ज 2 गंभीर मामलों में उसे 16 अक्टूबर 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन समेत अन्य कई डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है.  

आरिफ अयूब शेख के खिलाफ 23 साल की एक युवती ने शादी का वादा कर उसके साथ इंटिमेट होने का आरोप लगाया है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उसपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया. युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे नाम बदलने और बुर्का पहनने के लिए कहा. इसके अलावा आरोपी की मां और उसके एक रिश्तेदार ने महिला के साथ मारपीट कर उसे गलत तरीके से भी रोककर रखा.

पुलिस स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता 


घटना को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोप लगाया कि इसमें लव जिहाद और ड्रग माफिया गिरोह शामिल है. उन्होंने कहा कि मामले का दायरा बहेद बड़ा है. नालासोपारा के साथ-साथ अबतक बोरीवली, ठाणे और कांदिवली में कम से कम 4 पीड़ित लड़कियों के मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने युवतियों का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और उनमें से कुछ को विदेश भी भेजा.

नाबालिग हिंदू लड़कियों को फंसा रहा गिरोह 


किरीट सोमैया का आरोप है कि नाबालिग हिंदू लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाने वाले वाले इन मुस्लिम गिरोहो के पास ड्रग माफियाओं, पारिवारिक और राजनीतिक समर्थन है. उनका कहना है कि हिरासत में लिया गया आरोपी आरिफ अभी केवल एक मोहरा है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले की जानकारी देने की बात कही और बताया कि अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.   

शादी का वादा कर बनाए संबंध: DCP


घटना को लेकर DCP वसई शशिकांत बोरा ने बताया,' कल नालासोपारा पुलिस स्टेशन में पीड़ित लड़की ने आरिफ नाम के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. लड़की का आरोप है कि आरिफ ने शादी का वादा दिखा के उसके ऊपर जबरदस्ती से शारीरिक संबंध बनाए. इस मामले को लेकर इन्वेस्टिगेशन चल रही है. आरोपी है जिम इंस्ट्रक्टर है और इसका पहले से कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है. उसकी भी हम वेरिफाई कर रहे हैं. आरोपी का मोबाइल जब्त किया है, उसमें जो भी फॉरेसिक एविडेंस मिलते हैं उसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस सारे आरोपो की जांच कर रही है.' 

नालासोपारा से एक और मामला 


नालासोपारा में इससे पहले 9 अक्टूबर 2026 को एक जिम में आरोपी ने हिंदू धर्म, हिंदू महिलाएं और नवरात्रि को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद आसपास मोजूद लोगों ने उसपर शक जताते हुए आरोपी का मोबाइल फोन चेक किया. जांच में आरोपी के फोन से कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले. इन्वेस्टिगेटर्स ने शक जताया है कि आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले कई वीडियो डिलीट कर दिए थे. पुलिस आरोपी के मोबाइल डेटा को रिकवर करने के लिए उसके डिजिटल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES