SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जनजातीय गौरव दिवस: कैसा है बदलते भारत का नया नजरिया? PM मोदी ने गढ़चिरौली से बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अब राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है. उन्होंने बिरसा मुंडा समेत जनजातीय नायकों को याद करते हुए कहा कि भारत अब अपनी विरासत, इतिहास और नायकों को गर्व के साथ अपना रहा है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 15, 2026, 12:07 IST | Updated: Nov 15, 2026, 12:32 IST
Image Credit: (@narendramodi)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह के दौरान देश भर के आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की. जनजातीय लाभार्थियों से बातचीत के इस बेहद खास मौके पर उन्होंने 3,000 करोड़ रुपयों की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया. इस विराट देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर हुआ. ऐसे आयोजन और पहल का फोकस जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आवास, आजीविका और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर है. 

'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'आज पूरा देश गर्व के साथ अपने सभी जनजातीय नायकों और नायिकाओं को याद कर रहा है. 'जनजातीय गौरव दिवस' देश का एक ऐसा उत्सव है, जिससे जनजातीय समुदाय का गौरव जुड़ा है और जिससे भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा जुड़ी है.'

देशभर में हो रहे आयोजन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ये भी कहा, 'इसी ऊर्जा के साथ, पूरे देश में 'जनजातीय गौरव दिवस' के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. महाराष्ट्र का गढ़चिरौली ऐसे ही एक विशाल कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है; जहां तक मेरी नज़र जा रही है, मुझे लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. ये बदलते भारत का नया नजरिया है, जो अपने नायकों की गौरवगाथा को दिखाता है.'

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES