SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चुनाव में छिपाए 2 बच्चे, अब गई पार्षदी: महाराष्ट्र में AIMIM नेता पर बड़ा एक्शन, पोल खुलते ही गंवानी पड़ी कुर्सी

महाराष्ट्र में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से पार्षद हुसैन जंगली पप्पुवाले का कॉर्पोरेटर पद रद्द कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने 4 बच्चों की सही जानकारी नहीं दी थी. कॉर्पोरेटर ने अपने 2 बच्चों की जानकारी छिपाई थी.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 27, 2026, 12:13 IST | Updated: Nov 27, 2026, 12:23 IST
Join

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्षद हुसैन जंगली पप्पुवाले अपने 4 बच्चों में से 2 को छिपाने पर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. जिला प्रशासन की जांच और वेरिफिकेशन के दौरान 4 बच्चों का खुलासा होने पर जिला कलेक्टर योगेश कुंभेजकर ने उनकी योग्यता को खिलाफ कार्रवाई की है. इस प्रशासनिक कार्रवाई से करंजा नगर परिषद के राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मच गई है.

AIMIM के कॉर्पोरेटर हुसैन जंगली पप्पुवाले को 2 से ज्यादा बच्चे होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है. जिला कलेक्टर योगेश कुंभेजकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर उनका कॉर्पोरेटर पद रद्द कर दिया है. उनकी ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि हुसैन ने चुनाव के दौरान अपने बच्चों की संख्या के बारे में गलत जानकारी दी थी. प्रशासनिक जांच में उनके 4 बच्चे होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

बच्चों की दी गलत जानकारी

हुसैन जंगली पप्पुवाले के खिलाफ शिकायत की गई थी कि उन्होंने करंजा नगर परिषद चुनाव में अपने बच्चों के बारे में जानकारी छुपाई थी. इसके बाद 31 दिसंबर साल 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय में दर्ज शिकायत में दावा किया गया था कि हुसैन जंगली पप्पुवाले के 2 से ज्यादा बच्चे हैं. शिकायतकर्ता ने चुनाव के दौरान उम्मीदवारी के साथ पेश किए गए हलफनामे में बच्चों की संख्या के बारे में दी गई गलत जानकारी पर भी आपत्ति जताई थी.  

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में होगा खेला, DMK बदलने जा रही पाला! BJP से दोस्ती की बढ़ी अटकलें, TVK के आरोप से सियासी भूचाल

कैसे हुआ 4 बच्चों का खुलासा?

जिला प्रशासन ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. प्रशासन ने सरकारी अस्पताल से राशन कार्ड, आधार कार्ड, बर्थ रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन और मैटर्निटी से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स की जांच की. इसमें पाया गया कि हुसैन जंगली पप्पुवाले के 4 बच्चे थे. जांच के दौरान जिला प्रशासन को हुसैन जंगली पप्पुवाले की ओर से दायर हलफनामे में बताए गए बच्चों की संख्या में गड़बड़ी मिलीं.

पार्षद सदस्यता हुई रद्द

वाशिम जिला प्रशासन ने शिकायत सही पाने पर कलेक्टर योगेश कुंभेजकर के जरिए 23 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत और इंडस्ट्रीयल टाउनशिप एक्ट , 1965 की धारा 16 (1) (C) और धारा 44 के तहत शिकायतकर्ता के आवेदन को मंजूरी दे दी. इसके बाद जिला प्रशासन ने 26 नवंबर 2026 को हुसैन जंगली पप्पुवाले की पार्षद सदस्यता रद्द करने का आदेश जारी किया गया. बता दें कि हुसैन जंगली पप्पुवाले ने AIMIM पार्टी से चुनाव लड़ा था और वार्ड नंबर 4 (A) से जीत हासिल की थी. इस प्रशासनिक कार्रवाई से करंजा नगर परिषद के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. अन्य पार्षदों को भी इस कार्रवाई का खामियाजा भुगतना पड़ा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES