SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हम अपनी जमीन और इतिहास खो देंगे...,' चीन का खतरा और गांववालों के विरोध के बीच उलझी सियांग डैम की कहानी, किस बात से घबराए लोग?

अरुणाचल प्रदेश में सियांग डैम प्रोजेक्ट को लेकर विरोध चल रहा है. यहां रहने वाली आम जनता को डर है कि यहां डैम बनने से उनके गांव डूब जाएंगे और सियांग नदी से उनका सदियों पुराना संबंध टूट जाएगा.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 15, 2026, 12:47 IST | Updated: Nov 15, 2026, 12:58 IST
Join

Arunanchal Pradesh Siang Dam: अरुणांचल प्रदेश के ईस्ट सियांग में भारत 11,200 मेगावाट का सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है. यह एक डैम प्रोजेक्ट है, जिसका वहां रहने वाले गांव के कई लोग विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर अरुणाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला. लोगों को डर है कि सियांग डैम बनने से उनके गांव डूब सकते हैं और नदी से उनका रिश्ता टूट सकता है.

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश के गेकू गांव के सबसे बुजुर्ग लोगों में से एक ओकम तयोम ने सियांग डैम के प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की. वे अपनी उम्र तो ठीक से नहीं बता सकते, लेकिन उन्होंने साल 1962 का चीन-भारत युद्ध याद है, जब चीनी सैनिकों ने उस समय के नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी में मार्च किया था. उन्होंने कहा,' मैं अपने पिता और दूसरे गांववालों के साथ उन्हें भगाने गया था. हमारे पास केवल धनुष, तीर और दाओ जैसे पारंपरिक हथियार थे.'    

'हम अपना इतिहास खो देंगे...'

जंगल से लाई गई वस्तुओं से बने अपने घर पर बैठे ओकाम ने सियांग अपर मल्टीपर्पस प्रोजेक्ट (SUMP) के चलते उनके गांव के साथ-साथ उसकी खेती की जमीन और पुश्तैनी घरों के डूबने का खतरा जताया. उन्होंने कहा,' हमने पीढ़ियों से इस जमीन की रक्षा की है. मैं ऐसा कैसे होने दे सकता हूं. हम अपनी रोजी-रोटी खो देंगे. हम अपना इतिहास खो देंगे.' बता दें किस साल 2008 में UPA सरकार ने इसे नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया था, लेकिन अरुणाचल प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति आदि समुदाय के लगातार विरोध के चलते इसपर ज्यादा काम नहीं हुआ. इसमें सबसे बड़ा मुद्दा नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) का प्री फीजिबिलिटी सर्वे है.    

डैम को लेकर विवाद

सरकार का कहना है कि यह शुरुआती काम है और इसका मतलब यह नहीं है कि डैम को मंजूरी मिल गई है. वहीं, गांववालों को डर है कि उनकी पुरखों की जमीन पर सर्वे और ड्रिलिंग का काम प्रोजेक्ट को असलियत के करीब ले आएगा. इसके चलते लोगों ने सड़कें ब्लॉक कर दीं, NHPC के लोगों और मशीनरी को रोक दिया और सिक्योरिटी फोर्स को हटाने की मांग की है. अक्टूबर 2026 में इसको लेकर तनाव तब और बढ़ा जब एक एक्टिविस्ट को अरेस्ट किया गया.  23 अक्टूबर 2026 को 3 जिलों में बंद के बाद पासीघाट में हिंसा भड़क गई. यहां NHPC के एक ऑफिस और एक पुलिस स्टेशन समेत गाड़ियों में आग लगा दी गई और नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई.

'यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ा, तो 27 गांव डूब जाएंगे...'

अरुणाचल प्रदेश में समुदाय के सबसे बड़े संगठन आदि बने केबांग यूनाइटेड के प्रेसिडेंट डिजी तामुक ने कहा,' हम शुरू से ही सियांग नदी पर निर्भर रहे हैं. अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ा, तो कम से कम 27 आदि गांव डूब जाएंगे.' सियांग के गेकू गांव में सड़क पर किराने की दुकान चलाने वाली मैना पंगकम ने कहा,' केवल अपर सियांग पर ही असर नहीं पड़ेगा. पूरे राज्य पर इसका असर पड़ेगा. अगर सियांग नदी में कोई गड़बड़ी हुई, तो हमें लगता है कि सब कुछ तबाह हो जाएगा.' अरुणाचल प्रदेश अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (APUAPA) के तहत हिरासत में लिए गए अदुम तयोम ने कहा,' हमें दोषी हत्यारों के साथ एक सेल में रखा गया था. हमें यह सब क्यों झेलना पड़ रहा है, केवल इसलिए की हम अपनी जमीन बचाना चाहते हैं?'  

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट का बचाव स्ट्रेटेजिक वजहों से किया है, जिसमें तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो पर चीन का बड़ा डैम और नीचे की तरफ अचानक पानी छोड़े जाने के खतरों का जिक्र है. CM पेमा खांडू ने कहा है कि डैम बनाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है और इसके लिए लोगों से सलाह और लोकल सहमति जरूरी होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES