SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लॉरेंस गैंग पर ग्लोबल स्ट्राइक: अमेरिका में मोस्‍ट वॉन्‍टेड गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर अरेस्‍ट, हत्‍या समेत कई एक्‍टर्स को धमकाने के आरोप

भारत में आतंक का पर्याय बना कुख्यात गैंगेस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. हरियाणा STF ने इस बात की पुष्टि की है. देश के तमाम राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थीं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 07, 2026, 10:49 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 11:22 AM IST
Image Credit: भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार (AI तस्वीर)
Join

भारत में आतंक का पर्याय बना कुख्यात गैंगेस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. हरियाणा STF ने इस बात की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है. हैरी बॉक्सर को गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता था. वह भारत में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका था. देश के तमाम राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थीं.

राजस्थान का रहने वाला है हैरी बॉक्सर

जानकारी के मुताबिक, हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिश्चंद्र है. वह राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बनसूर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में उसने तमाम बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया हुआ है. उसके कारनामों को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल कर रखा है. भारत में जब उस पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा था, तो वह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार हो गया था. वह अमेरिका में बैठकर देश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को ऑपरेट कर रहा था.

हत्या-फिरौती जैसे तमाम केस दर्ज

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ही नाम सामने आया था. उसने खुद इस घटना की जिम्मेदारी ली थी. इस घटना के बाद उसने कई बॉलीवुड कलाकारों को धमकी देने का काम किया था. बॉलीवुड हस्तियों के अलावा वह देश के बड़े बिजनेसमैन को भी धमकी देकर फिरौती मांगता रहा है. उस पर हत्या और धमकी देकर जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) समेत कई मामले दर्ज हैं. इसी साल उसने मध्यप्रदेश के एक बिजनेसमैन से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांगी थी. 

दूसरा गैंगस्टर सलाखों के पीछे

हैरी बॉक्सर से पहले कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था. दोनों फर्जी पासपोर्ट की मदद से अमेरिका में घुसे थे. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, दोनों में साल 2025 में डंकी रूट का इस्तेमाल करते हुए पुर्तगाल के रास्ते अमेरिका की सीमा भी घुसे थे. दोनों यहां राजनीतिक शरणार्थी बनकर भारतीय पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रेड कॉर्नर नोटिस की वजह से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया था.

ये भी पढ़ें- 'सिस्‍टम ने मार डाला': आदिवासी नेता निशा भगत ने भूमाफिया-पुलिस से लेकर धर्मांतरण पर किए बड़े सवाल, किस बात से थीं परेशान?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES