'सरेंडर करोगे, तो बच जाओगे', लश्कर कमांडर को जवानों ने दिया लास्ट अल्टीमेटम; आतंकी बोला- अल्लाह के सिवा कोई नहीं मेरा
कुलगाम में सीआरपीएफ टीम पर हमले के मास्टरमाइड लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और उससे सरेंडर करने को कहा गया है. हालांकि, भट ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया है. भट के साथी नासिर को मंगलवार को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर तलीफ भट को घेर लिया है. वह यहां पर एक मस्जिद में छिपा था. सुरक्षाबलों ने उसको सरेंडर करने को कहा है. लश्कर के कमांडर से सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि वह उसको आखिरी अल्टीमेटम दे रहे हैं. वह सरेंडर कर सकता है.
दरअसल, हाल में ही मिले एक खुफिया इनपुट के बाद कुलगाम के जंगलपोरा में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान चलाया. आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने जंगलपोरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली. इसके बाद सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को घेर लिया.
भट को आखिरी लाइफलाइन दी गई
बता दें कि सुरक्षाबलों ने लतीफ भट से सरेंडर करने को कहा है, लेकिन वह ऐसा नहीं करता नजर आ रहा है. सुरक्षाबलों ने भट से वीडियो कॉल पर बात की और हथियार डालने को कहा है. बता दें कि 9 नेशनल राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने उसको आखिरी मौका दिया और कहा कि अगर वह सरेंडर कर देगा, उसकी जान बख्श दी जाएगी. लेकिन भट की ओर से मना कर दिया गया. उसने कहा कि अल्लाह के सिवा मेरे साथ कोई नहीं है.
सरेंडर करने का आखिरी मौका
लश्कर कमांडर लतीफ भट के पास सरेंडर करने का आखिरी मौका है. बता दें कि इस प्रकार के ऑपरेशन में एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया अपनाई जाती है. पहले आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा जाता है और उसको मौका दिया जाता है, लेकिन जब वह बार-बार मना करता है, तो ऑपरेशन शुरू किया जाता है और गोलियों से जवाब दिया जाता है.
कुलगाम में सीआरपीएफ टीम पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ही है. मामले की जांच दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं. सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि हमले को अंजाम देने से पहले आतंकवादी उमर निसार डार ने लश्कर तैयबा के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर कई इलाकों की रेकी की थी.
CRPF हमले का मास्टरमाइंड है लतीफ भट
लश्कर-ए-तैयबा का कमाड लतीफ भट ही 11 नवंबर को सीआरपीएफ टीम पर हुआ हमले का मास्टरमाइंड है. इससे पहले मंगलावर को सुरक्षाबलों ने भट के साथी उमर नासिर डार को अनकाउंटर में मार गिराया था. इसके बाद सुरक्षाबलों को लतीफ भट की तलाश थी, जो जंगलपोरा में छिपा था. सुरक्षाबलों और लतीफ भट के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आतंकी को सरेंडर करने के लिए कहा है. आतंकी से सुरक्षाबलों ने फोन कॉल पर बात की.
यह भी पढ़ें: CCTV ने खोली आतंकियों की पोल! कुलगाम हमले की पूरी साजिश बेनकाब, अब लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश