SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'1962 के अपमान के लिए माफी मांगेंगे...', राहुल गांधी पर रिजिजू का पलटवार, 'कंप्रोमाइज पीएम' पर पूछे 4 तीखे सवाल

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने अपने ट्वीट में भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से 4 तीखे सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि 1962 में चीन ने उनके गांव पर कब्जा कर लिया था, उस अपमान के लिए पार्टी कब माफी मांगेगी?

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 21, 2026, 11:57 IST | Updated: Nov 21, 2026, 12:25 IST
Image Credit: राहुल गांधी पर रिजिजू का पलटवार (File Photo- Zee Media)
Join

राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी को 'समझौता करने वाला पीएम' बताए जाने से बीजेपी भड़की हुई है. इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने अपने ट्वीट में भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से 4 तीखे सवाल पूछे हैं. केंद्रीय मंत्री ने नेता विपक्ष से पूछा कि क्या इनके लिए कांग्रेस पार्टी कभी माफी मांगेगी. 

 

रिजिजू ने 4 सवालों के मांगे जवाब

रिजिजू ने एक्स अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस को 4 सवालों के जवाब देने चाहिए. पहला सवाल- 1962 में चीन ने मेरे गांव पर कैसे कब्जा कर लिया था और क्या कांग्रेस 1962 के उस अपमान के लिए माफी मांगेगी? दूसरा सवाल- कांग्रेस ने भारत को एक गरीब देश क्यों बनाए रखा? तीसरा सवाल- नेहरू के समय में भारत को 'सपेरों का देश' क्यों कहा जाता था? और चौथा सवाल- भारत की अर्थव्यवस्था का 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' कहकर अपमानित क्यों किया गया?

राहुल ने पीएम पर किया था कटाक्ष

बता दें कि रिजिजू ने राहुल गांधी के उस ट्वीट पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को 'समझौता करने वाला पीएम' बताया था. दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्रपतियों की बैठक वाली तस्वीर को शेयर करते हुए कहा था कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती, तो इस टेबल पर भारत का प्रधानमंत्री बैठा होता. कांग्रेस सांसद ने आगे कहा था कि एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता.

राहुल पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता से पूछा था कि कांग्रेस के शासनकाल में UNSC और अन्य वैश्विक मंचों पर भारत क्यों मौजूद नहीं था? बीजेपी नेता ने कहा कि 1947 से 1977, 1980 से 1989, 1991 से 1996 और 2004 से 2014 तक देश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही. इस दौरान कांग्रेस को कई बार भारी बहुमत के साथ विजय मिली, तो फिर UNSC सहित ऐसे किन वैश्विक मंचों पर भारत को जगह मिली थी?

ये भी पढ़ें- युद्ध और अशांति के बीच दिल्ली से दुनिया को शांति का संदेश, SCO मंच से PM मोदी ने 5,000 साल पुराने रिश्तों की दिलाई याद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES