SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कन्नड़ बनाम बाहरी लोग, नौकरी में किसे मिलेगी प्राथमिकता? बेंगलुरु में क्यों छिड़ी नई बहस?

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने साफ कह दिया है कि अगर IT कंपनियां हायरिंग में कन्नड़ भाषियों के साथ भेदभाव करेंगी, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आइए जानते हैं कर्नाटक में स्थानीय बनाम बाहरी लोगों पर बहस क्यों छिड़ी है?

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 25, 2026, 11:05 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 11:22 PM IST
Image Credit: बेंगलुरु में क्यों छिड़ी नई बहस कन्नड़ बनाम बाहरी पर बहस?
Join

कर्नाटक में 'स्थानीय बनाम बाहरी' को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. इस बार विवाद IT सेक्टर में मिलने वाली नौकरियों को लेकर है. यह विवाद देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु से वायरल हुए उस वीडियो से गरमाया है, जिसमें एक लड़की ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु की टेक कंपनियां हायरिंग के दौरान तेलुगु और तमिल बोलने वालों को प्राथमिकता देती हैं. वीडियो वायरल होते ही यह मामला इतना गरमा गया कि खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सीधे तौर पर IT कंपनियों को चेतावनी जारी करनी पड़ी.

वायरल हुए वीडियो में एक युवती ने बेंगलुरु की टेक कंपनियों पर पक्षपात के आरोप लगाए. युवती का दावा था कि IT कंपनियां तेलुगु और तमिल बोलने वालों को प्राथमिकता देती हैं, जबकि उन उम्मीदवारों के रिज्यूमे खारिज कर दिए जाते हैं, जिनमें कन्नड़ भाषा का जिक्र होता है.

कंपनियों को मुख्यमंत्री की दो टूक चेतावनी

इस मामले में अब मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कंपनियों को दो टूक चेतावनी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह सुनकर बहुत दुख होता है कि बेंगलुरु की IT कंपनियों में कन्नड़ भाषियों को नौकरी के मौके से वंचित रखा जा रहा है. सरकार ने स्थानीय कन्नड़ भाषियों को दरकिनार किए जाने के मुद्दे को गंभीरता से लिया है.'

सीएम ने स्थानीय हितों की रक्षा करने की राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, 'कर्नाटक में, कन्नड़ भाषी ही सर्वोपरि हैं. सरकार किसी भी कारण से कन्नड़ भाषियों के अधिकारों, सम्मान और अवसरों की अनदेखी नहीं होने देगी.'

दरअसल, बेंगलुरु को भारत की टेक कैपिटल कहा जाता है. इसे बनाने में देश के हर कोने से आए युवाओं का हाथ रहा है. कंपनियों का हमेशा से तर्क रहा है कि वे भाषा या राज्य नहीं, बल्कि सिर्फ कोडिंग और टेक्निकल स्किल्स के आधार पर हायरिंग करती हैं. उधर स्थानीय युवाओं की शिकायत है कि कई टेक फर्मों की HR टीमों में खास भाषाई लॉबी काम करती है, जिससे लोकल टैलेंट को बराबर मौका नहीं मिल पाता.

2024 में आए ड्राफ्ट बिल का क्या हुआ था?

बता दें कि कर्नाटक में इस मुद्दे को लेकर साल 2024 में सिद्धारमैया सरकार की कैबिनेट ने एक ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी थी. उस बिल में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय कन्नड़ लोगों के लिए आरक्षण अनिवार्य करने का प्रस्ताव शामिल था, लेकिन आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के कड़े विरोध के बाद सरकार को कदम पीछे खींच लिए थे और इस बिल पर रोक लगा दी गई थी.

ये भी पढ़ें: सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं... खरगे के 'बाप' वाले बयान पर पटना से दिल्ली तक बवाल; क्या बोले अमित शाह?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES