SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जैसे शरीर से छीन ली गई हो आत्मा', SIR पर बरसे सुप्रीम कोर्ट के जज, जस्टिस उज्जवल भुइयां बोले- यह संविधान का उल्लंघन

Justice Ujjal Bhuyan on SIR: देश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्जवल भुइयां ने इशारों में आपत्ति जताई है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए जस्टिस भुइयां ने कहा कि यह संविधान का उल्लंघन और शरीर से आत्मा निकालने जैसा है.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 04, 2026, 22:49 IST | Updated: Oct 04, 2026, 22:52 IST
Join

Justice Ujjal Bhuyan on Voting Rights: सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश जस्टिस उज्जवल भुइयां ने देशभर में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित करना शरीर से आत्मा निकालने के समान है. अगर इस तरह का काम किया जा रहा है तो कोई भी तर्क-वितर्क या लीपापोती उसे सही नहीं ठहरा सकता.

मताधिकार से वंचित करना संविधान का उल्लंघन- जस्टिस भुइयां

जस्टिस भुइयां रविवार को हैदराबाद के नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में न्यायमूर्ति बोध राज साहनी मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी प्रक्रिया, जो भारतीय नागरिकों को थोक में मताधिकार से वंचित करती है. उन्हें बिना मताधिकार वाले नागरिक बना देती, वह सीधे तौर पर संविधान के अनुच्छेद 14 और 326 का उल्लंघन है.

'शरीर से आत्मा निकाल देने जैसा है मताधिकार छीनना'

जस्टिस उज्जवल भुइयां ने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक से वोट देने या मतदाता सूची में शामिल होने के अधिकार को नहीं छीना जा सकता. यह उस संवैधानिक व्यवस्था का खंडन होगा, जिसे हमने भारत के संविधान के तहत अपनाया है. यह शरीर से आत्मा को निकाल लेने जैसा होगा.

'अमीर-गरीब के पास एक वोट की ताकत'

उन्होंने कहा, 'चाहे कोई अरबपति हो या रिक्शा चलाने वाला, दोनों के पास एक वोट की ताकत है और उनके वोट का मूल्य समान है. इसी तरह मंदिर का पुजारी हो या मैला ढोने के लिए मजबूर किए गए व्यक्ति के वोट का मूल्य समान है. यही भारतीय संविधान का ट्रांसफोर्मेशनल विजन है.'

'देश में समानता लाने में निभाई भूमिका'

डॉक्टर आंबेडकर की बात करते हुए न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा, 'बाबा साहेब ने अपने समापन भाषण में चेतावनी दी थी कि मतदान के अधिकार को संसदीय कानून की दया पर छोड़ने के बजाय भारत के संविधान में लिखा जाना चाहिए. यह हमारे संविधान संस्थापकों की ओर से भारत के आम आदमी और उसकी बुद्धिमत्ता में विश्वास का ऐसा काम था, जिसने देश में समानता लाने में अहम भूमिका निभाई.' 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES