SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा कूटनीतिक दांव! शहबाज के मंत्री को दिल्ली बुलाया, सबकी नजर PAK पर

भारत ने बड़ा कूटनीतिक दांव चलते हुए पाकिस्तानी मंत्री को दिल्ली आने का न्योता दिया है. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है कि वो भारत आएंगे या नहीं.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 27, 2026, 09:37 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:13 PM IST
Image Credit: Ai की मदद से बनाई गई तस्वीर
Join

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान के एक मंत्री को भारत आने की दावत दी है. 20 से 22 नवंबर के बीच नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले 'सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' (सभ्यता संवाद मंच) की एक अहम मीटिंग होगी. जिसके लिए पाकिस्तान को भी न्योता भेजा गया है. भारत की तरफ से इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री, औरंगजेब खान खिची भी दावत दी गई है.

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वो इस मीटिंग में हिस्सा लेगा या नहीं. अगर खिची इसमें हिस्सा लेते हैं, तो 2023 में गोवा में हुई SCO विदेश मंत्रियों की बैठक (जिसमें बिलावल भुट्टो शामिल हुए थे) के बाद, यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की भारत की पहली यात्रा होगी.

प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फोरम का उद्घाटन कर सकते हैं. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद 16वीं सदी के किले, 'पुराना किला' में आयोजित होगा, जिसमें 25 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम के आयोजन में संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा. इस पहल का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में तियानजिन में आयोजित SCO नेताओं के शिखर सम्मेलन में दिया था, जिसे बाद में संगठन ने स्वीकार कर लिया था.

किन-किन देशों को बुलाया गया?

सूत्रों ने बताया कि रूस, चीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ईरान और बेलारूस समेत सभी 10 सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों को बुलाया गया है. इसके अलावा, ऑब्जर्वर और डायलॉग पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें: दूसरों को आंख दिखाने वाला 'आतंकिस्तान' खुद अपनी नीतियों के बोझ तले पस्त, दो जून की रोटी के लिए भी लोग कर रहे संघर्ष

भारतीय अफसर भी गए थे पाकिस्तान

पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बावजूद, भारत ने SCO से जुड़ी उन गतिविधियों में हिस्सा लेना जारी रखा है, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल होता है. सितंबर 2026 में भारत ने अपने SCO राष्ट्रीय समन्वयक आलोक डिमरी को इस्लामाबाद भेजा था. यह यात्रा पाकिस्तान को मिलने वाली संगठन की अध्यक्षता और अगस्त 2027 में होने वाली SCO नेताओं के शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में थी.

कौन हैं पाकिस्तान के मंत्री औरंगजेब खान खिची?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES