SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पाकिस्तान की हर चाल होगी नाकाम: LoC पर भारत ने तैनात किया अभेद्य किला, दुश्मनों को चारों खाने चित्त करेगा S-400

भारत ने अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करते हुए अगले साल फरवरी 2027 तक पाकिस्तान बॉर्डर पर पांचवां S-400 तैनात करने की योजना बनाई है. फिलहाल 3 S-400 गुजरात, राजस्थान, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में तैनात है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 27, 2026, 08:34 IST | Updated: Nov 27, 2026, 08:44 IST
Join

India To Deploy S-400: भारत ने जम्मू-कश्मीर में 470 किलोमीटर लाइन ऑफ कंट्रोल ( LoC) की सुरक्षा के लिए पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया है. इसके जरिए भारत पाकिस्तान से सटे अपने पश्चिमी बॉर्डर को अधिक मजबूत कर रहा है. भारत ने फिलहाल हवाई खतरों से निपटने के लिए 3 S-400 लॉन्ग-रेंज सिस्टम पंजाब, राजस्थान और गुजरात में तैनात किए हैं. वहीं, चौथा अरुणाचल प्रदेश में 1126 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की सुरक्षा के लिए असम में तैनात है.

'HT' की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि भारतीय एयर फोर्स की एक प्री डिस्पैच इंस्पेक्शन टीम अगले महीने रूस जाएगी और फरवरी 2027 तक पांचवा S-400 सिस्टम डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार हो जाएगा.  

S-400 सिस्टम के 5 और मॉडल खरीदेगा भारत

भारत अगले साल रूस से S-400 सिस्टम के 5 और मॉडल खरीदना चाहता है. यह 40 किलोमीटर-400 किलोमीटर की रेंज से बैलिस्टिक मिसाइलों, एयरक्राफ्ट, अनमैन्ड कॉम्बैट एयर सिस्टम, कामिकेज ड्रोन और लोइटरिंग एम्युनिशन का मुकाबला कर सकता है. 

बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने पाकिस्तानी बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट को भारत के अंदर घुसने नहीं दिया था. इसने पाकिस्तान के AEW&C एयरक्राफ्ट और ELINT प्लेटफॉर्म को आसमान से सिंधु नदी के पश्चिम तक गिरा दिया था.    

अब बदला जंग का तरीका

चीन ने पाकिस्तान को साल 2027  में पांचवीं पीढ़ी के J-35 फाइटर जेट सप्लाई करने की योजना बनाई है. ऐसे में भारत ने इसका मुकाबला करने के लिए लॉन्ग रेंज के स्टैंड ऑफ हथियार और लोइटरिंग एम्युनिशन बनाने और खरीदने का फैसला किया है.  PAF ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 200 किलोमीटर रेंज की ट्विन-डेटा लिंक PL-15 E मिसाइलों को फायर करने के लिए स्वीडिश AWACS के साथ मिलकर चीनी J-10 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर एक टॉप मिलिट्री ऑफिसर ने कहा,' हम जानते हैं कि भविष्य का युद्ध स्टैंड ऑफ हथियारों के बिना होगा, जिसके पास ज्यादा दूरी की मिसाइल और बेहतर एंटी मिसाइल क्षमता होगी उसे बढ़त मिलेगी.' 

ये भी पढ़ें- आसमान से नजर, जमीन पर भी कहर: किश्तवाड़ में छिपे कई आतंकी! हेलीकॉप्टरों से खोज रहे जवान

इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करेगा भारत

एक अन्य ऑफिसर ने कहा कि भारत को पता है कि चीन-तुर्किये  पाकिस्तानी मिलिट्री को मजबूत कर रहे हैं. अमेरिका उसे F-16 अपग्रेडेशन पैकेज दे रहा है. सऊदी अरब ईरान समर्थित तियों के खिलाफ मक्का अलायंस के सपोर्ट के लिए मुआवजे के तौर पर कैपिटल दे रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि पाकिस्तान IMF से सपोर्ट मांग रहा है और उसके पास कम फॉरेक्स रिजर्व है, फिर भी वह चीन से आठ युआन क्लास AIP डीजल अटैक सबमरीन खरीद रहा है, जिसमें से एक जून 2026 में पाकिस्तान नेवी ने पहले ही तैनात कर दी है. इस बीच, तुर्की अपनी अगोस्टा 90 B सबमरीन को अपग्रेड कर रहा है और पाकिस्तान को लंबी दूरी के कामकेज ड्रोन सप्लाई कर रहा है. चीन ने पाकिस्तान की मिलिट्री-एरियल कैपेबिलिटी को बढ़ाने के लिए पहले ही आर्म्ड विंग लूंग II मिसाइल फायरिंग ड्रोन सप्लाई कर दिए हैं.        


अधिकारियों ने कहा कि इन खरीद से होने वाले नेशनल सिक्योरिटी असेसमेंट और पाकिस्तान से बॉर्डर पार से आतंकी खतरे को देखते हुए, भारत न सिर्फ लॉन्ग रेंज के एयर टू एयर, एयर टू ग्राउंड और ग्राउंड टू ग्राउंड स्टैंड ऑफ हथियारों को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है, बल्कि LAC पर अपने बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES