भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /मोदी-जिनपिंग और पुतिन की केमिस्ट्री से लेकर अनवर के गाने तक... ये रहे BRICS 2026 के सबसे यादगार पल, इंटरनेट पर खूब हो रही चर्चा

मोदी-जिनपिंग और पुतिन की केमिस्ट्री से लेकर अनवर के गाने तक... ये रहे BRICS 2026 के सबसे यादगार पल, इंटरनेट पर खूब हो रही चर्चा

BRICS Summit 2026 Special Moments: नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता पहुंचे. इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का मशहूर गाना गाया, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' भेंट किया और ईरान के राष्ट्रपति मसूज पेजेशकियान की बेटी जहरा पेजेशकियान ने BRICS बाजार का दौरा किया.

Written ByShruti Kaul
Published: Sep 13, 2026, 01:19 PM IST|Updated: Sep 13, 2026, 01:56 PM IST
joinshare
मोदी-जिनपिंग और पुतिन की केमिस्ट्री से लेकर अनवर के गाने तक... ये रहे BRICS 2026 के सबसे यादगार पल, इंटरनेट पर खूब हो रही चर्चा

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में  18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के बड़े नेता शामिल हुए. इस समिट में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की भी मुलाकात की. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय तनाव को कम करने पर बातचीत की. वहीं, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भी द्विपक्षीय संबंधों समेत कई विषयों पर चर्चा की.

साल 2026 का BRICS शिखर सम्मेलन अपने कई खास पलों के लिए चर्चा में रहा. इस दौरान दुनिया की 3 बड़ी ताकतें चीन, भारत और रूस एकसाथ मंच पर दिखे. वहीं, समिट में खानपान और वर्ल्ड लीडर्स की आपसी मुलाकात के साथ ये पल भी काफी सुर्खियों में रहे.

BRICS समिट

18वां ब्रिक्स समिट नई दिल्ली में 11-13 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित हुआ. इस तस्वीर में पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के नेताओं के साथ दिख रहे हैं.

पुतिन को किताब

पीएम मोदी ने 11 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को क्लासिकल तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' का रूसी ट्रांसलेशन भेंट किया.    

Guru mintak izin nyanyi kejap ok! pic.twitter.com/NzazFHV509

— Anwar Ibrahim (@anwaribrahim) September 12, 2026

 

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने BRICS समिट के डिनर में फिल्म 'तीन देवियां' के साल 1965 के रोमांटिक गीत 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाया.  

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee News (@zeenews)

BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी से बात कर रहे थे. इस दौरान उनकी नजर पीछे खड़े NSA अजीत डोवल पर पड़ी. पुतिन मुस्कुराए और NSA का अभिवादन करने के लिए अपना हाथ उठाया. डोभाल  भी पुतिन को देखकर मुस्कुराए.

मोदी-पुतिन और शी

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ हाथ पकड़े और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. इससे पहले बिश्केक में आयोजित फैमिली फोटो सेशन के दौरान भी तीनों नेता एकसाथ नजर आए थे.

 

It was a pleasure to welcome Ms. Zahra Pezeshkian, daughter of Iranian President Masoud Pezeshkian to the #BRICSBazaar at the National Crafts Museum, New Delhi.

Had the opportunity to show them around the Bazaar and share the rich traditions, art, crafts and cultural heritage… pic.twitter.com/omRsXOSfE2

— Annpurna Devi (@Annapurna4BJP) September 12, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूज पेजेशकियान की बेटी जहरा पेजेशकियान ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में BRICS बाजार का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने BRICS के सदस्य और सहयोगी देशों की पारंपरिक कलाकृतियों, कपड़ों और कारीगरी वाले उत्पादों के स्टॉल देखे.  

फिलीपींस की फर्स्ट लेडी

फिलीपींस की फर्स्ट लेडी लुइस अरानेता-मार्कोस ने दिल्ली में पीएम म्यूजियम का दौरा किया. इस दौरान वह भारतीय परिधान में नजर आईं. फर्स्ट लेडी ने एक्वा ब्लू रंग का सूट-सलवार और सफेद दुपट्टा पहना था.  

बरगद का पेड़ लगाया

दिल्ली में पीएम मोदी ने 9 अन्य BRICS लीडर्स के साथ शिखर सम्मेलन के पहले दिन भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स के लॉन में बरगद के पेड़ के 10 पौधे लगाए.  

बता दें कि 18वें BRICS सम्मेलन का मुख्य विषय 'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी' था. भारत की चेयरमैनशिप में आयोजित इस सम्मेलन का थीम ग्लोबल लेवल पर रेजिलिएंस, कोऑपरेशन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और कोऑपरेशन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.    

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
BRICS Summit 2026