SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, सुरक्षाकर्मियों ने दी CPR, AIIMS के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ की सेहत बिगड़ गई है. बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते वक्त वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 11, 2026, 05:49 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 06:13 PM IST
Image Credit: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत बिगड़ गई है.
Join

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (75 वर्ष) बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गए. इससे उनके स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई. उन्हें तुरंत इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. एम्स प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.

धनखड़ के गिरते हुए सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ जब बेहोश होकर गिरे, उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. उन्हें तुरंत सीपीआर दी गई. कुछ मिनटों के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति को होश आया तो उन्हें पुलिस के पीसीआर वाहन से घर लाया गया. वहां पर एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ और ILBS की एक मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. बाद में उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया.

एम्स के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में कराया गया भर्ती

सूत्रों के अनुसार, जगदीप धनखड़ को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है. कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर उनके कई टेस्ट कर रहे हैं. परिवार के लोग भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं. पूर्व उपराष्ट्रपति के एम्स में भर्ती होने की वजह से वहां पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. फिलहाल, अस्पताल की ओर से उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी अपडेट नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- लाल चौक की दिवाली से क्यों सहमे पाकिस्तानी आतंकी? कुलगाम हमले पर मेजर जनरल एके सिवाच ने बताई 5 बड़ी वजहें

देश के 14वें उपराष्ट्रपति रहें हैं जगदीप धनखड़

बताते चलें कि राजस्थान के जाट समुदाय से आने वाले जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 से जुलाई 2025 तक देश के 14वें उपराष्ट्रपति रहे थे. हालांकि, उनका 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया. विपक्षी खेमे के फेवर में कई बयान देने और सरकारी नीतियों से अलग चलने पर सत्ता पक्ष ने उनसे संकेतों में नाराजगी जताई थी. जब वे नहीं माने तो उन्हें संकेतों में इस्तीफा देने या फिर संवैधानिक कार्रवाई के लिए कहा गया. ऊपर के इशारों को समझकर उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से वे गुमनामी जैसा जीवन जी रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES