SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में नाम कट चुके वोटर्स को बड़ा मौका, EC दे रहा फिर से ये बड़ा मौका

Voter ID Alert: क्या आपका नाम दिल्ली या महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों की वोटर लिस्ट से कट गया है? चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. जानिए अपना नाम दोबारा जुड़वाने का पूरा तरीका और जरूरी नियम.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 06, 2026, 10:55 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 11:07 PM IST
Image Credit: क्या आपका भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम? दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के वोटर्स के लिए EC ने दी राहत की खबर
Join

चुनाव आयोग ने सात राज्यों में उन मतदाताओं के लिए एक बहुत बड़ी राहत का ऐलान किया है, जिनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे. अगर आपका नाम गैर-मौजूद (Absent), किसी दूसरी जगह चले जाने (Shifted), मृत्यु (Dead) या एक से अधिक जगह नाम दर्ज (Duplicate) होने यानी 'ASDD' की वजह से लिस्ट से बाहर हो गया था, तो अब आपको अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने का एक और मौका मिलेगा.

चुनाव आयोग ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की हालिया सलाह के महज आठ दिन बाद लिया है. इस कदम से लाखों ऐसे लोगों को राहत मिलेगी जो ड्राफ्ट लिस्ट में नाम न देखकर परेशान थे. यह नई व्यवस्था उन सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है, जहाँ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चल रही है और अभी तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हुआ है. इन राज्यों के नाम हैं:

इन सभी राज्यों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिनके नाम गलती से या किसी कारणवश एएसडीडी कैटेगरी में डाल दिए गए थे, वे इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं.

अब क्या बदला: पुरानी और नई प्रक्रिया में अंतर

पहले नियम यह था कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए जाते थे, उन्हें फिर से अपना नाम जुड़वाने के लिए 'फॉर्म 6' (Form 6) भरना पड़ता था. फॉर्म 6 आमतौर पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक कानूनी फॉर्म है. लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है:

यदि आपने इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान पहले ही फॉर्म 6 जमा कर दिया है, तो आपको फिर से एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की कोई जरूरत नहीं होगी.

यह भी पढ़ेंः आधार नहीं, वोटर ID... ललन सिंह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 'वोट और हक चोरी'

लिस्ट चेक करें: नाम कटा है या नहीं?

लोगों को यह जानकारी आसानी से मिल सके कि उनका नाम एएसडीडी सूची में है या नहीं, इसके लिए चुनाव आयोग ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. एएसडीडी की पूरी लिस्ट निम्नलिखित जगहों पर प्रदर्शित की जाएगी:

घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी: बीएलओ और राजनीतिक दलों की मदद

इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए चुनाव आयोग ने जमीनी स्तर पर बड़े निर्देश दिए हैं. बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ मिलकर काम करें. अधिकारी खुद घर-घर जाकर उन मतदाताओं से संपर्क करेंगे जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर हो गए थे. इसका मकसद प्रभावित लोगों की पहचान कर उनसे फॉर्म भरवाना और नाम दोबारा जुड़वाने में उनकी मदद करना है.

फॉर्म कैसे और कहां जमा करें?

अगर आपका नाम सूची से बाहर हुआ है लेकिन आपने अपना घर या पता नहीं बदला है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं:

पुराना वोटर आईडी (EPIC) नंबर ही रहेगा बरकरार

कई बार मतदाता सूची में दोबारा नाम जुड़वाने पर लोगों को यह डर रहता है कि क्या उनका वोटर आईडी नंबर बदल जाएगा. चुनाव आयोग ने इस आशंका को पूरी तरह खारिज कर दिया है. जिन मतदाताओं का नाम इस प्रक्रिया के तहत फिर से लिस्ट में जोड़ा जाएगा, उनका पुराना 'इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड' यानी 'एपिक (EPIC) नंबर' ही बना रहेगा. नया नंबर जारी करने की जगह पुराने कार्ड को ही फिर से बहाल कर दिया जाएगा, जिससे सरकारी कागजातों में किसी तरह का भ्रम न रहे.

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए पत्र में अलग से कोई अंतिम तारीख या डेडलाइन नहीं दी गई है. हालांकि, चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, ये फॉर्म संबंधित राज्यों में चल रही 'दावे और आपत्तियां' की समय सीमा के दौरान स्वीकार किए जाएंगे. इसलिए प्रभावित मतदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य की दावे-आपत्ति की तारीखों का ध्यान रखें और जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें.

यह भी पढ़ेंः SIR पर घमासानः पता बदलने पर वोटर की टली आफत, फॉर्म-6 से मिली राहत; बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES