App

ये कैसी नाराजगी: ब्रेकअप से भड़के प्रेमी ने फूंका लिव-इन पार्टनर प्रेमिका का फ्लैट; बाल-बाल बची फैमिली

मुंबई में रिश्ते के खत्म होने से नाराज युवक पर पूर्व प्रेमिका के घर में आग लगाने का आरोप है. पेट्रोल डालकर फ्लैट के दरवाजे को आग के हवाले किया गया. घर में मौजूद महिला और उसके माता-पिता ने समय रहते आग बुझा दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

ये कैसी नाराजगी: ब्रेकअप से भड़के प्रेमी ने फूंका लिव-इन पार्टनर प्रेमिका का फ्लैट; बाल-बाल बची फैमिली
Image Credit: (AI)

पहले के जमाने में लोग प्यार में जान देने की कोशिश बात करते थे, आज पता नहीं लोगों का खून कितना उबाल मारने लगा है कि जरा सी बात बर्दाश्त न हो तो सीधे जान ले लेते हैं. कोलकाता में ब्रेकअप से भड़के एक प्रेमी ने हाल ही में लिव-इन पार्टनर के 2 पालतू कुत्तों को मार डाला था. इस हैवानियत को उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को वीडियो कॉल पर भी दिखाया था. इससे पहले गुजरात के गांधीनगर में एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया था, जहां एक विवाहिता ने अपने पति से छिपाकर, प्रेमी के बच्चे को जन्म दिया और बच्चा पैदा होने के बाद उसे मार दिया था.

मुंबई के इस इस हैरतअंगेज मामले में एक युवक पर आरोप लगा कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर प्रेमिका के फ्लैट में पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया.

पैरेंट्स के साथ रहती थी प्रेमिका

प्रेमिका का मकान फूंकने की ये घटना मुंबई के डोंबिवली की है, जहां एक प्रेमिका ने अपने सात साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया तो भड़के उसके पार्टनर ने उसका घर ही जला डाला. आरोपी ने कथित तौर पर फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डाला और उसमें आग लगा दी. इस फ्लैट में महिला अपने माता-पिता के साथ रहती थी.

बाल-बाल बची जान

परिवार के सदस्यों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. इससे आग घर के अंदर फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया.

मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान दीपेश रस्तोगी के रूप में हुई है. पुलिस को शक है कि रिश्ते को खत्म करने के महिला के फैसले से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया.

खत्म हुआ रिश्ता

पुलिस के मुताबिक, डोंबिवली के एक पॉश इलाके में रहने वाली महिला पिछले सात से आठ साल से रस्तोगी के साथ रिश्ते में थी.

हालांकि, दोनों के बीच कुछ समय से मतभेद चल रहे थे. इसके बाद महिला ने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला किया. महिला ने कथित तौर पर अपने इस फैसले की जानकारी रस्तोगी को भी दे दी थी. 

'जुदाई सह नहीं पाया'

पुलिस को शक है कि आरोपी ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पा रहा था. इसी गुस्से में उसने गुरुवार को महिला के फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. हालांकि, परिवार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी और उसे आगे फैलने से रोक लिया.

महिला और उसके माता-पिता इस घटना में सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई. इस घटना ने यह आशंका भी बढ़ा दी है कि आरोपी का इरादा पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने का हो सकता है. हालांकि, आग लगाने के पीछे की असली वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है.

कुछ लोगों का कहना है कि युवती अपने पार्टनर को पनौती मानने लगी थी, उसके साथ उसे फ्यूचर नहीं दिखा तो उसने अलग होने का फैसला किया. दूसरी ओर युवक जुदाई सह नहीं पाया इसलिए उसने इतना बड़ा कांड कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More