SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिलावट से जंग: 'भैया, शुद्ध है न?' पूछने की किचकिच खत्म! किट से दुकान में खुद चेक कीजिए हर आइटम; अहमदाबाद में नया नियम लागू

कारोबारी बड़ा हो या छोटा ज्यादा सेल वाले प्रतिष्ठानों को अपनी दुकान पर ऐसी किट लगानी होगी कि ग्राहक को मिठाई या खाने-पीने का कोई भी सामान खरीदने से पहले हलवाई या काउंटर पर मौजूद शख्स से यह नहीं पूछना पड़ेगा कि भैया- ये एकदम ताजा है ना! ये मिलावटी माल तो नहीं?

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 30, 2026, 10:08 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 11:05 AM IST
Image Credit: (AI)
Join

इस दीपावली पर आपके घर में जहरीले खाद्य पदार्थ न पहुंचे, इसके लिए प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं. साफ-सफाई/हाईजीन का ध्यान रखने से इतर फूड आइटम की गुणवत्ता चेक करने के लिए ऐसा इंतजाम होने जा रहा है कि अब शुद्ध चीज खरीदने के लिए आपको बड़े ब्रांड्स के महंगे सामान की ओर ताकने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. यानी त्योहारी सीजन में देशभर में लोगों को मिलावट के जहर से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है. इसी कड़ी में गुजरात में भी ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है.

दीपावली के त्योहार को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने भी मीठे और नमकीन सभी खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बड़ा एक्शन लिया है. निगम ने मिठाई, मावा और फरसान बेचने वाले सभी कारोबारियों को (जिनका सालाना कारोबार 5 लाख रुपए से ज्यादा है) उनके लिए खाद्य पदार्थों की जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट रखना अनिवार्य कर दिया है.

तीन हजार की किट लगाएगी फिल्टर

इस फैसली की जानकारी देते हुए निगम की  स्थायी समिति के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और स्वास्थ्य विभाग दोनों को आपसी सहयोग करने फैसले की तामील कराने का निर्देश दिया है. पटेल ने कहा है कि अधिकारी नजर रखें कि सभी कारोबारी इन किटों को उपलब्ध रखें और उनका उपयोग करें. करीब 3,000 रुपए कीमत वाली यह किट प्रारंभिक जांच के दौरान मावे में स्टार्च की मिलावट का पता लगाने में मदद करेगी.

मिलावटखोरों की मिठाई का खुलेगा राज! 

अहमदाबाद नगर निगम का यह कदम हाल के दिनों में मावे के नाम पर नकली और खाने योग्य नहीं होने वाले पदार्थों की बिक्री के मामलों के सामने आने के बाद उठाया गया है.

कमलेश पटेल के अनुसार, अब तक करीब 350 लोगों ने ऐसी किट खरीद ली हैं. इनका उपयोग आम उपभोक्ता भी खाद्य पदार्थों में स्टार्च की मिलावट की प्रारंभिक जांच के लिए कर सकते हैं.

यहां भी कसे गए पेंच

नगर निगम ने अहमदाबाद में पानी की बर्बादी रोकने और अवैध जल कनेक्शन पकड़ने के लिए भी निरीक्षण अभियान तेज करने का फैसला किया है. खासकर कार वॉशिंग सेंटर, पेइंग गेस्ट आवास, लॉजिंग और बोर्डिंग जैसे अधिक पानी इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान यदि अवैध जल कनेक्शन पाए गए तो उन्हें नियमों के अनुसार काट दिया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रोशन होगा घर-आंगन

वहीं बिजली बचत को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने इस बार दीपावली पर सार्वजनिक रोशनी की व्यवस्था सीमित करने का फैसला किया है. धनतेरस से लाभ पंचमी तक रोशनी 7 जगहों पर होगी, जिनमें साबरमती नदी के पुल और भद्रकाली माता मंदिर शामिल हैं.

इस बार रोशनी का समय रात 7 बजे से सुबह 7 बजे के बजाय शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक ही रहेगा. हालांकि, दीपावली और गुजराती नववर्ष (बेस्टू वरस) की रात रोशनी पूरी रात जारी रहेगी.

गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत पुरे देश में फूड सेफ्टी डिपार्मेंट की छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त करके नष्ट किया जा चुका है.

 5.50 लाख कीमत का सोयाबीन तेल जब्त लाइसेंस कैंसिल

महाराष्ट्र के अकोला जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने 'जय भोले किराना शॉप' के खिलाफ कार्रवाई करके मिलावट के संदेह में 3,600 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया. जांच के लिए रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक नमूना लिया गया है. आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी होने तक पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया है.

दुकान का स्टॉक रजिस्टर क्लियर नहीं था. बेसिक हाईजीन नहीं था. फर्स्ट-इन, फर्स्ट-आउट डॉक्यूमेंटेशन नहीं था. कच्चे माल का रिकॉर्ड पूरा नहीं था. कच्चे और तैयार फूड प्रोडक्ट पैलेट (स्टैंड) के बजाय फर्श पर रखे थे. खिड़की पर बारीक जाली नहीं थी. 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम' (Food Safety and Standards Act) की अनुसूची 4 के तहत कई नियमों के उल्लंघन के कारण, दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES