SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Weather Update: 'अकवान' की आहट से दक्षिण में हलचल, जल्द होगा चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल; संकट में ये बड़े राज्य

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक नए डिप्रेशन के 17 नवंबर 2206 तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' में बदलने की संभावना है, जिससे तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा भी चलेगी.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 17, 2026, 07:11 IST | Updated: Nov 17, 2026, 07:35 IST
Join

Today Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक डीप डिप्रेशन और अधिक मजबूत हो रहा है. देशभर के कई इलाकों में इसका दिखना शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह वेदर सिस्टम आज ( 17 नवंबर 2026) की शाम चक्रवाती तूफान 'अकवान' में तब्दील हो सकता है. इस दौरान बंगाल की खाड़ी में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है और तमिलनाडु-पुडुचेरी  के कुछ हिस्सों में बेहद भारी बारिश हो सकती है.

IMD के मुताबिक, मंगलवार ( 17 नवंबर 2026) को तटीय आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कराईकल, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, इसको लेकर अभी अलर्ट नहीं जारी किया गया है. पुडुचेरी, कराईकल और तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अंडमान-निकोबार में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है.  

आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ेगा चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन आज शाम तक चक्रवाती तूफान बन सकता है. इस दौरान यह 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकता है. ऐसे में यह चक्रवाती तूफान और अधिक मजबूत होकर आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ सकता है. ऐसे में खराब मौसम को देखते हुए IMD ने मछुआरों को समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है.  

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के 20 नवंबर 2026 की दोपहर के आसपास नेल्लोर और टुनी के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों पर लैंडफॉल की संभावना है. इस दौरान हवा की स्पीड 120-130 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 145 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. IMD ने चेतावनी दी है कि चक्रवात 'अकवान' के असर से 21 नवंबर 2026 को तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा खम्मम, भद्राद्री कोठागुडेम, सूर्यपेट और महबूबाबाद के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जबकि 6 अन्य जिलों में येलो अलर्ट है. इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश में कल से भारी बारिश होने के आसार हैं.     

दिल्ली में मौसम तो साफ, लेकिन प्रदूषण खतरनाक

दिल्ली की बात करें तो, आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान तापमान में भी कुछ अधिक बदलान देखने को नहीं मिल सकता है.  

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी काफी ज्यादा देखने को मिला है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, धौला कुआं के आसपास के इलाके में AQI 153 है,  सराय काले खां में 259 और  इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 198 है. वहीं, ITO के पास AQI 349 है. अक्षरधाम मंदिर के आसपास AQI 222 है. AIIMS के आसपास 358, आनंद विहार में 222, JLN स्टेडियम के आसपास 243 और कनॉट प्लेस के आसपास के क्षेत्र में AQI 237 है.      

यूपी-बिहार और पहाड़ों का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा घना रह सकता है. IMD ने राज्य में कई जगहों पर घना कोहरा रहने की संभावना है. सुबह-शाम विजिबिलिटी थोड़ी कम हो सकती है, जिसका असर रेलवे ट्रैफिक पर पड़ सकता है. बिहार की बात करें तो, यहां भी आज मौसम शुष्क रहने वाला है. शुबह-शाम हल्की धुंध रह सकती है. बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.  पहाड़ों में भी बारिश को लेकर कुछ खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है. उत्तराखंड में भी सुबह-रात ठंड हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी फिलहाल 22 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. यहां मौसम साफ रहने वाला है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES