SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'PM मोदी ने रोका नहीं होता तो तबाह हो जाते...', सोने की कीमत कम होने पर CTI ने लिखा खत, बोले- विरोध करने वाले भी आज...

सोने की लगातार कम होती कीमतों के बीच व्यापारियों और उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है. सीटीआई का कहना है कि पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच ने बड़ा नुकसान होने से बचा लिया.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 22, 2026, 09:24 IST | Updated: Nov 22, 2026, 09:28 IST
Image Credit: सीटीआई ने पीएम मोदी के लिखी खुली चिट्ठी. (फाइल फोटो)
Join

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में भारी कमी देखने को मिली है. कम होती कीमतों ने केवल ग्राहकों, बल्कि व्यापारियों को भी राहत दी है. इस बीच व्यापारियों और उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है और धन्यावाद दिया है. सीटीआई का दावा है कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता ने देश के लाखों निवेशकों को कर्ज में डूबने से बचा लिया.

दरअसल, पश्चिम में एशिया में बढ़े संघर्ष के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से कुछ समय तक सोना न खरीदने की अपील की थी. हालांकि, पीएम मोदी के इस अपील का देश के कई हिस्सों में काफी विरोध हुआ था और विपक्ष ने सवाल भी खड़े किए थे. अब कारोबारी इस सलाह को सही मान रहे हैं.

CTI ने पीएम को क्या लिखा?

अपने पत्र में सीटीआई की ओर से कहा गया कि जब पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की बात कही थी, तो इसका काफी विरोध हुआ था. उस वक्त सोने की कीमत 1 करोड़ 90 लाख रुपये प्रति किलो थी. अब ये कीमत गिरकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये पहुंच गई है. इसका सीधा मतलब है कि सोने के भाव में प्रति किलो 65 लाख रुपये की भारी गिरावट आई है.

सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल का कहना है कि पीएम ने उस समय लोगों को न रोका होता, तो लाखों लोग आर्थिक रूप से तबाह हो गए होते गोयल ने कहा कि अगर व्यापारियों ने उस सलाह को नजरअंदाज किया होता, तो आज प्रति किलो 65 लाख रुपये का घाटा हो रहा होता. देश के लाखों ज्वैलर कर्ज में डूब गए होते.

छोटे निवेशकों की पूंजी बच गई

अपने पत्र में सीटीआई ने कहा कि देश भर के लाखों ज्वैलरी कारोबारी कई-कई महीनों का स्टॉक एक साथ रखते हैं. अगर इन ज्वेलर्स ने 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो की कीमत पर स्टॉक खरीदा होता, तो वह करोड़ों के नुकसान झेल रहे होते.

सीटीआई का दावा है कि अपील का फायदा न केवल बड़े व्यापारियों, बल्कि छोटे कारोबारियों को भी मिला है. ऑनलाइन और ऑफलाइन सोने का काम करने वाले लाखों छोटे ट्रेडर्स और शेयर बाजार के निवेशक एक बड़े घाटे और कर्ज में डूबने से बच गए.

उन्होंने कहा कि सीटीआई के ग्रुपों में लगातार 'मोदी जी ने बचा लिया' जैसे संदेश आ रहे हैं. वहीं, जो व्यापारी और ज्वेलर्स इस अपील का विरोध कर रहे थे वह भी मान रहे हैं कि पीएम मोदी ने उस वक्त सही कहा था.

शादी के सीजन में मिली राहत

गौरतलब है कि सोना का भाव कम होने से न केवल व्यापारियों को राहत मिली है, बल्कि शादियों के सीजन में आम ग्राहकों को भी काफी राहत मिली है. देश में फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है और इस सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने वाली हैं. सोना की कीमत घटने से शादियों वाले परिवारों को सस्ते दाम पर सोना खरीदने का मौका मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: कूटनीति या आर्थिक मजबूरी? भारत दौरे पर बालेन शाह के 'ना' से 'हां' तक पहुंचने की पूरी कहानी और 2 अरब डॉलर का एजेंडा

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने की सियासत में एंट्री! BJP ने दिल्ली में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी की राष्ट्रीय टीम में मिली जगह
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES