SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गया एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा 110 ग्राम संदिग्ध सोना, कोलकाता पहुंचते ही यात्री हिरासत में

गया एयरपोर्ट पर CISF ने सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के हैंडबैग से 110 ग्राम की संदिग्ध सुनहरी धातु बरामद की. वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कोलकाता एयरपोर्ट पर आयकर विभाग ने यात्री को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 28, 2026, 06:09 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 06:15 PM IST
Image Credit: बैग से बरामद की गई वस्तु की तस्वीर
Join

उच्च स्तरीय सतर्कता और पेशेवर निगरानी की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए गया हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने आज नियमित प्री-एम्बार्कशन सुरक्षा जांच (PESC) के दौरान तस्करी का संदिग्ध सोना बरामद किया. बैगेज की जांच करने पर, लगभग 110 ग्राम वजनी बिस्कुट के आकार की सुनहरे रंग की एक धात्विक वस्तु बरामद हुई, जिसके सोना होने का संदेह है. यात्री इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया.

28 अक्टूबर 2026 को लगभग 11:40 बजे, गया हवाई अड्डे के घरेलू सुरक्षा होल्ड क्षेत्र (SHA) में इंडिगो की घरेलू उड़ान से कोलकाता जाने वाले एक यात्री ने अपने हैंड बैगेज को प्री-एम्बार्कशन सुरक्षा जांच बिंदु पर स्क्रीनिंग के लिए रखा. एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली (X-BIS) के दौरान, ड्यूटी पर तैनात सतर्क सीआईएसएफ स्क्रीनर ने बैग के अंदर छिपी वस्तु की छवि देखी और तुरंत उस बैग को फिजिकल चेक के लिए अलग किया.

आयकर विभाग को दी जानकारी

सीआईएसएफ एएसजी गया की क्राइम इंटेलिजेंस विंग (CIW) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गया और पटना में आयकर विभाग के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी. इसके साथ ही, आगे की कार्रवाई के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की टीम को भी पहले से सूचना दे दी गई, ताकि विमान के पहुंचते ही जरूरी कदम उठाए जा सकें.

कोलकाता पहुंचते ही आरोपी हिरासत में

विमान के कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने संबंधित यात्री को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में ले लिया. इसके बाद मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई. इस कार्रवाई में सीआईएसएफ और आयकर विभाग के बीच समय पर सूचना साझा करने और बेहतर तालमेल की अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राकेश हंडू 'बंटी'? फरीदाबाद से बारामूला तक कैसे पहुंचा साइबर-आतंकवाद का ये मामला

सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से पता चलता है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा और निगरानी के दौरान किसी भी संदिग्ध मामले में समय पर कदम उठाना कितना जरूरी है. गया से मिली जानकारी को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया और कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने से पहले ही वहां की टीम को सतर्क कर दिया गया. इससे संबंधित एजेंसियों को समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES