SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

होटल ने मांगी माफी: विराट अनुष्का भी खा चुके हैं यहां का डोसा, बेंगलुरु के मशहूर CTR पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु के पुराने और लोकप्रिय खानपान केंद्रों में शुमार सीटीआर, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के बाद चर्चा में है. खाने की गुणवत्ता और बड़े नामी आउटलेट्स के किचन और बेस किचेन में हाईजीन यानी स्वच्छता को लेकर उठे सवालों के बीच इस सीटीआर यानी सेंट्रल टिफिन रूम ने खेद जताया है. इस घटना ने मशहूर रेस्तरां में भोजन की सुरक्षा और ग्राहकों के भरोसे को लेकर एक बार फिर से बहस छेड़ दी है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 29, 2026, 02:18 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 02:36 PM IST
Image Credit: (इंस्टाग्राम/एक्स)
Join

बेंगलुरु के प्रतिष्ठित सेंट्रल टिफिन रूम (सीटीआर) मल्लेश्वरम में परोसे गए मसाला डोसा में कॉकरोच मिलने का आरोप लगा है, जिससे खाने की साफ-सफाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. यह मामला तब सामने आया जब एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि डोसे के अंदर कॉकरोच मिला है. इस यूजर ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर स्टाफ ने साफ-सफाई की चिंता को दूर करने के बजाय सिर्फ डोसा बदलने की पेशकश की. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जैसे ही एक पॉपुलर फूड स्पॉट में खाने की चीजों में हाइजीन को लेकर सवाल उठने लगे, फौरन होटल मैनेजमेंट ने माफी मांगते हुए एक बयान जारी कर दिया.

'कोई बहाना नहीं सिर्फ माफी...' 

सीटीआर ने अपने बयान में कहा है कि हाइजीन मानकों को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. सेंट्रल टिफिन रूम ने अपने नोट में लिखा, 'डियर बेंगलुरु, हमें हमारे मल्लेश्वरम आउटलेट में हेल्थ और सेफ्टी स्टैंडर्ड को लेकर ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी है और सबसे पहले हम प्रभावित लोगों से दिल से माफी मांगना चाहते हैं.'

होटल ने कहा, 'इसके लिए कोई बहाना नहीं है, फूड सेफ्टी और हाइजीन हमारे लिए गैर-समझौतावादी है और हमने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए अपनी किचन का निरीक्षण किया है और यह सुनिश्चित किया है कि ऐसा दोबारा कभी न हो.'

सीटीआर ने लिखा, 'पीढ़ियों से सीटीआर सिर्फ डोसा खाने की जगह नहीं रहा है, यह आपकी सुबह, आपकी मुलाकातों और आपकी जिंदगी का हिस्सा रहा है. हमारी जिंदगी का भी. जिन सभी ने हमसे संपर्क किया, अपनी निराशा जताई या हमारा साथ दिया, हम आपकी सुन रहे हैं और हम आपके भरोसे को हल्के में नहीं लेते. आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद. हम वही करना चाहते हैं जो हम सबसे अच्छा करते हैं और उन लोगों का ख्याल रखना चाहते हैं जिन्होंने सीटीआर को इतने लंबे समय तक अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया है. हमें हमेशा हमारे उच्चतम मानकों पर रखने और परखने के लिए आपका आभार.'

विराट अनुष्का भी खा चुके हैं यहां का डोसा

गौरतलब है कि सीटीआर ने 2023 में राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं, जब क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस प्रतिष्ठित ईटरी में लंच के लिए आए थे. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सीटीआर की शुरुआत 1920 में हुई थी. वहीं कई रिपोर्ट्स में इसके 1952 में चालू होने का दावा किया जाता है.

FAQ-

सवाल- सीटीआर डोसे के अलावा किन चीजों के लिए मशहूर है?

जवाब-  यह अपने 'बन्ने' मसाला डोसा के अलावा इडली-वड़ा, खाराबाथ, केसरिबाथ और फिल्टर कॉफी के लिए बेहद मशहूर है.

सवाल - इसकी टाइमिंग्स क्या हैं?

जवाब-  ये प्रतिष्ठान सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है.

त्योहारी सीजन में देशभर में तेज हुआ एक्शन

आपको बताते चलें कि बीते करीब महीनेभर से ज्यादा समय देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत भारत के कई छोटे-बड़े शहरों का फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट एक्शन मोड में काम कर रहा है. एस दौरान सामान्य प्रतिष्ठानों से लेकर नामी-गिरामी संस्थानों पर कार्रवाई हो रही है. इस दौरान हजारों किलो नकली अशुद्ध सामान जब्त करने नष्ट कराया गया तो कहीं पर नामी प्रतिष्ठानों को सील किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES