SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Andhra Pradesh Election: आंध्र प्रदेश में बवाल, वोटिंग से पहले बैटलग्राउंड बना पोलिंग बूथ, नकाबपोशों ने बरसाए पत्थर, चली लाठियां

Andhra Pradesh Local Body Election: आंध्र प्रदेश में आज लोकल बॉडी इलेक्शन को लेकर वोटिंग शुरू होने से पहले बड़ा हंगामा देखने को मिला. यहां सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग बूथ के पास कुछ उपद्रवियों की ओर से जोरदार हंगामा किया गया.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 01, 2026, 08:47 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 10:25 AM IST
Image Credit: आंध्र प्रदेश चुनाव में बवाल हो गया है.
Join

Andhra Pradesh Election: आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में वोटिंग शुरू होने से पहले ही हिंसा भड़क गई. सुबह-सुबह उपद्रवियों ने सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग बूथ के पास हंगामा किया. कई लोग चेहरे पर नकाब पहने और हाथों में लाठियां लिए सड़कों पर घूम रहे थे, जबकि अन्य लोगों ने पथराव किया. बताया जा रहा है कि पोलिंग एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोकने के चलते ऐसा किया गया.

वहीं, उलुमेल्ला गांव के पोलिंग बूछ पर कुछ स्थानीय महिलाएं पुलिस से बहस करने लगीं. उन्होंने कहा,' हमें अंदर ले चलिए और वोट डालने में हमारी मदद कीजिए. हम अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहते हैं.' वोटिंग से पहले YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराए-धमकाए जाने का आरोप लगाया है. वहीं, मतदान से एक रात पहले कई गाड़ियां भी आग के हवाले की गईं.

YSRCP का आरोप


'ग्रेट आंध्र डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में वोटिंग से पहले YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने आरोप लगाया है कि उसके उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फाइल करने से रोका गया और अब उसके पोलिंग एजेंटों को पोलिंग स्टेशन में एंट्री नहीं दी जा रही है. YSRCP सपोर्टर्स के मुताबिक, कडप्पा में पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे पार्टी एजेंटों कोरोका जा रहा है, उन पर हमला किया जा रहा है और उन्हें पुलिस कस्टडी में भी ले लिया जा रहा है.

गाड़ियों को किया आग के हवाले 


वोटिंग से पहले शनिवार  ( 31 अक्टूबर 2026) को आधी रात के कुछ देर बाद पुलिवेंदुला में शिल्पारामम के पास एक घर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में कुछ लोगों ने आग लगा दी. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ियां उलीमेला गांव के रहने वाले मधुसूदन रेड्डी के फार्महाउस में पार्क की गई थीं. हमलावरों ने वहां खड़ी मोटरसाइकिलों, कारों और ट्रैक्टर ट्रॉली को निशाना बनाया. इस दौरान 15 में से 8 गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं.

TDP पर डराने-धमकाने का आरोप 


YSRCP उम्मीदवारों ने ये भी आरोप लगाया कि नॉमिनेशन के दौरान उन्हें कई जगहों पर खासकर पुलिवेंदुला में पर्चा भरने से रोका गया. पोलिंग के दौरान भी ऐसे ही आरोप सामने आए, जिसमें कहा गया कि विपक्षी एजेंटों को पोलिंग बूथ में जाने से मना कर दिया गया. YSRCP के नेताओं ने सत्ताधारी TDP पर विपक्षी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. हालांकि, हमलों की जिम्मेदारी अभी तय नहीं हुई है और पुलिस जांच चल रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES