SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आंध्रा स्कूल हॉरर: पुलिस पर हमला कर भाग रहा था आरोपी हेमंत, पैर में गोली लगने से जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती

आरोपी को सीन रिक्रिएशन के लिए स्कूल ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश की.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 01, 2026, 09:40 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 10:23 PM IST
Image Credit: 10वीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से हमला करने वाले सिरफिरे हेमंत का एनकाउंटर.
Join

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. जिस आरोपी ने स्कूल में घुसकर 10वीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से ताबड़तोड़ वार किए थे, उसका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर हमला करके कस्टडी से भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड फायर किए. आरोपी के पैर में गोली लगी और वो बुरी तरह जख्मी हो गया. वारदात में दसवीं क्लास की जो छात्रा घायल हुई थी उसके दादा ने पुलिस के सामने मांग रखी थी कि हम चाहते हैं कि पुलिस इस साइको का एनकाउंटर कर दे. 

पुलिस उसे सीन रिक्रिएशन के लिए स्कूल ले जा रही थी. तभी उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पहले पत्थरबाजी की और फिर चाकू से हमला किया. पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें सिरफिरा आरोपी हेमंत बुरी तरह घायल हो गया. गोली लगने के बाद पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लिया. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. भारी सुरक्षा के बीच उसे इलाज के लिए अनंतपुर के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

क्या है मामला?

आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मु वही सिरफिरा है, जिसने पिछले शनिवार को राप्ताडु गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में घुसकर दसवीं क्लास की एक छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया. उसने मोटर से चलने वाली आरी से छात्रा पर कई वार किए थे. वो खून से लथपथ होकर जमी पर पड़ी थी और पूरी क्लास में खून ही खून नजर आ रहा था. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था.  हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया और चेहरे, गर्दन और कान पर गंभीर चोटें आईं थीं. उसे बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल हो गई थी. हालांकि अब दोनों छात्राएं खतरे से बाहर हैं. 

क्यों किया था हमला?

'टाइम्स ऑफ इंडिया' (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी हेमंत काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था. गोपिका ने उसे साफ तौर पर उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी और कहा था कि वह उसकी इन हरकतों के बारे में अपने माता-पिता को बता देगी. छात्रा की इसी धमकी से बौखलाकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें:  स्कूल में छात्रा पर कटर आरी चलाने वाला सिरफिरा रिश्तेदार गिरफ्तार, मजदूर बनकर घुसा था अंदर; रेलवे स्टेशन से दबोचा गया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES