SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हमारे सभी 143 प्लांट चालू, सभी मानक पर खरे', पानी की गुणवत्ता पर बवाल के बीच Bisleri की आई सफाई, जानें पूरा मामला

खाद्य नियामक जांच एजेंसी FSSAI की कार्रवाई के बाद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बेचने वाली कंपनी बिसलेरी का पानी सवालों के घेरे में हैं. अब इस मुद्दे पर कंपनी की ओर से बयान सामने आया है.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 24, 2026, 22:55 IST | Updated: Nov 24, 2026, 22:59 IST
Image Credit: दूषित पानी पर बिसलेरी कंपनी का आया बयान
Join

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बेचने वाली देश की नामी कंपनी बिसलेरी ने अपने पानी की गुणवत्ता को लेकर बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि जांच किए गए उसके पानी के नमूने में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित स्वीकार्य सीमा से कम था. वहीं, उसी बैच के एक अन्य नमूने ने भी सभी गुणवत्ता मानकों को पूरा किया. बिसलेरी ने यह भी कहा कि वह पानी की गुणवत्ता से जुड़ी चिंताओं पर FSSAI की सफाई का स्वागत करती है.

हमारे सभी 143 वाटर प्लांट चालू - बिसलेरी

बिसलेरी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उसके सभी 143 प्लांट चालू हैं और FSSAI के नियमों एवं मानकों का पालन कर रहे हैं. कंपनी ने कहा कि पानी के जिस सैंपल को लेकर विवाद चल रहा है, वह मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके प्लांट में निर्मित एक बैच से जुड़ा था. फिलहाल बाजार में इस बैच का कोई स्टॉक उपलब्ध नहीं है.

कंपनी ने दावा किया कि कहा कि गोवा प्लांट में निर्मित पानी की जांच के लिए 6 नमूने लिए गए थे. उन सबमें एक ही स्रोत का पानी था. शुरुआती तौर पर सभी 6 नमूने क्लियर और पास हुए थे. बाद में हुई दोबारा जांच में बैच GO 270 के 6 में से 1 नमूने में 0.144 माइक्रोग्राम प्रति लीटर PAH दर्ज किया गया था. उसी बैच GO 270 के एक अन्य नमूने ने सभी पैरामीटर पास किए.

'दोबारा जांच में कोई प्रतिकूल परिणाम नहीं मिले'

बिसलेरी ने अपने बयान में दावा किया कि फरवरी 2026 में PAH की दोबारा जांच का अनुरोध किया. इसके बाद उसके किसी भी प्लांट में इसके बाद PAH से संबंधित कोई प्रतिकूल जांच परिणाम सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें - जो पानी रोज पीते हैं, वो कितना सुरक्षित? घर बैठे ऐसे पहचानें पानी की शुद्धता और किन केमिकल से है खतरा

कंपनी ने कहा कि बिसलेरी के सभी 143 प्लांट उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरी तरह चालू हैं और FSSAI नियमों का पालन कर रहे हैं. बिसलेरी ने कहा कि उसे गोवा प्लांट को संचालन रोकने का कोई निर्देश नहीं मिला और वहां पर उत्पादन पहले की तरह चालू है. कंपनी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें और गलत सूचनाओं को नजरअंदाज करें.

आखिर क्या था पानी से जुड़ा मामला?

बताते चलें कि FSSAI ने हाल में जारी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पिछले साल लिए गए बिसलेरी के पानी में हानिकारक तत्व मिले थे. उन तत्वों से कैंसर, लीवर और किडनी खराबी का खतरा था. एजेंसी ने यह भी कहा था कि कंपनी को इसका जवाब देने के लिए नोटिस दिया गया था. लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर सुनवाई का फैसला किया गया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES