SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

BJP पर आरोपः नसीरुद्दीन शाह फिर भड़के, बोले- विरोधियों से बदला ले रही झूठी पार्टी

बीजेपी पर भड़ास निकालते हुए एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि झूठी पार्टी अब बदले की भावना की तहत कार्य रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन सभी लोगों को परेशान किया जा रहा है, जो बीजेपी की नीतियों से सहमत नहीं हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 24, 2026, 01:06 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 09:13 PM IST
Image Credit: BJP पर भड़के नसीरुद्दीन शाह
Join

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर से बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को झूठी पार्टी बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि बीजेपी असल में झूठी पार्टी है. उसने छल-कपट से बंगाल चुनाव में जीत हासिल की है. एक्टर ने आरोप लगाया बीजेपी अब बदले की भावना से काम कर है और उन सभी लोगों को परेशान कर रही है, जो उसकी नीतियों से सहमत नहीं हैं. नसीरुद्दीन ने कहा कि पार्टी उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है, जो उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं. इसका ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट है.

बीजेपी पर डराने का आरोप लगाया

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य के उभरते हुए कलाकारों ने जब प्रशासन की जवाबदेही की बात कही, तो उन्हें परेशान करने के लिए 'शोकॉज' (कारण बताओ) नोटिस भेज दिया गया. नसीरुद्दीन ने आरोप लगाया कि सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों पर नजर रखी जा रही है. उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और उनसे हॉस्टल खाली करने को कह दिया गया है. नसीरुद्दीन शाह यहीं नहीं रुके. उन्होंने बीजेपी पर प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब पार्टी लोगों का ब्रेनवॉश करना चाहती है या उन्हें डराना चाहती है.

कट्टर बीजेपी विरोधी माने जाते हैं नसीरुद्दीन

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह को बीजेपी का कट्टर विरोधी माना जाता है. वह पहले ही भी बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं. वह पीएम मोदी के लिए भी काफी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं. हाल ही में वह सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को गले लगाने को लेकर चर्चा में आ गए थे. CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जब दीपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था, तो उसमें नसीरुद्दीन शाह भी शामिल हुए थे. इस दौरान नसीरुद्दीन शाह ने दीपके को गले लगाकर कहा था कि वह अच्छा काम कर रहे हैं. एक्टर ने कहा था वह उन्हें (दीपके) धन्यवाद कहने के लिए आए हैं और उनकी भलाई की कामना करते हैं.

'मुस्लिम होने के कारण टारगेट किया'

साल 2015 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें मुस्लिम होने के कारण टारगेट किया जा रहा है. उस वक्त नसीरुद्दीन ने सार्वजनिक मंच से पाकिस्तान की तारीफ कर दी थी. जिसके चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे. ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने कहा था कि चार पीढ़ियों से उनका परिवार भारत में रह रहा है. उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और वह किसी को भी अपनी देशभक्ति पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं देने वाले हैं. एक्टर ने आगे कहा था कि उन्हें मुसलमान होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है. इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी.

ये भी पढ़ें- SIR विवादः विपक्ष की रैली से व्यापारियों को होगा ₹25 हजार करोड़ का नुकसान! CTI ने राहुल गांधी को लिखा लेटर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES