App

इस राज्य में नया ऐलान, स्कूलों में क्यों बदलेगा ड्रेस कोड? मिलेंगे 5 हजार

हिमाचल के 147 CBSE स्कूलों में शिक्षकों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है. सरकार शिक्षकों को वर्दी खरीदने के लिए 5 हजार रुपये देगी, जबकि अगले सत्र से छात्रों की ड्रेस भी बदलेगी.

इस राज्य में नया ऐलान, स्कूलों में क्यों बदलेगा ड्रेस कोड? मिलेंगे 5 हजार
Image Credit: Himachal Teacher Dress Code

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 147 CBSE मान्यता प्राप्त स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है. इसे लेकर शिक्षा निदेशालय और प्रदेश सरकार के आला अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. अब इस व्यवस्था पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है. माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में शिक्षकों की ड्रेस के रंग और स्वरूप को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है और इसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी.

शिक्षकों को मिलेगा 5 हजार
नई व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि ड्रेस कोड लागू होने के बाद शिक्षकों पर वर्दी खरीदने का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा. सरकार की ओर से प्रत्येक शिक्षक को वर्दी खरीदने के लिए 5 हजार रुपये की धनराशि दिए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, शिक्षक किस रंग की ड्रेस पहनेंगे और वर्दी का डिजाइन या स्वरूप कैसा होगा, इसका अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है. अधिकारियों की बैठकों के बाद जल्द ही इस संबंध में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

छात्रों की भी बदलेगी वर्दी
ड्रेस कोड में बदलाव सिर्फ शिक्षकों तक सीमित नहीं रहने वाला है. शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार 147 CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वर्दी में भी बदलाव किया जाएगा. अगले शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए नई ड्रेस लागू करने की तैयारी है. यानी आने वाले सत्र में इन स्कूलों में शिक्षक और छात्र एक निर्धारित ड्रेस व्यवस्था के तहत नजर आ सकते हैं. इसका उद्देश्य इन स्कूलों को एक समान पहचान देने की दिशा में कदम माना जा रहा है.

11 सितंबर तक इंस्पेक्शन
नई व्यवस्था को लागू करने से पहले शिक्षा विभाग इन 147 CBSE स्कूलों की स्थिति का जायजा भी ले रहा है. विभाग की ओर से इन सभी स्कूलों का सघन निरीक्षण कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 11 सितंबर तक स्कूलों का इंस्पेक्शन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. निरीक्षण के दौरान स्कूलों में मौजूद व्यवस्थाओं और नई व्यवस्था लागू करने से जुड़ी संभावित जरूरतों का आकलन किया जाएगा.

अंतिम फैसला जल्द
फिलहाल शिक्षकों की ड्रेस के रंग और उसके स्वरूप को लेकर अंतिम आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. शिक्षा विभाग और सरकार के स्तर पर चर्चा पूरी होने के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कैसी होगी और 5 हजार रुपये की सहायता किस प्रक्रिया के तहत दी जाएगी. छात्रों की नई वर्दी अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किए जाने की योजना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More