App

Haryana Weather: सर्दी से पहले बारिश की दस्तक, हरियाणा में इतने दिन तक आंधी-बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट

हरियाणा में अक्टूबर की शुरुआत में गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन 6 अक्टूबर से मौसम बदलने और 7 से 9 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं के आसार हैं.

Haryana Weather: सर्दी से पहले बारिश की दस्तक, हरियाणा में इतने दिन तक आंधी-बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
Image Credit: AI GENERATED

Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम बदलने की उम्मीद है, लेकिन अंबाला में गर्मी का असर बना हुआ है. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3.5 डिग्री ज्यादा 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.      

शनिवार को अंबाला में बारिश नहीं हुई. सुबह ज्यादा नमी और दिन में तेज गर्मी का असर महसूस किया गया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी, लेकिन अचानक ठंड बढ़ने की कोई संभावना नहीं है.

धीरे-धीरे कम होगा तापमान
अगले सात दिनों के मौसम के अनुमान में तापमान में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं. 8 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 9 अक्टूबर को 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की भी उम्मीद है.

मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है. इसलिए, हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे बदलने की उम्मीद है. फिलहाल, अक्टूबर की शुरुआत में गर्मी जारी है, और ठंड आने के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
5 अक्टूबर को हरियाणा के ज्यातर हिस्सों में मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है. तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है.

6 अक्टूबर से मौसम बदल सकता है. IMD ने हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो सकता है.

7 अक्टूबर को बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली इलाके के लिए आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. इसलिए, कुछ जिलों में मौसम में अचानक बदलाव की संभावना है.

8 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का असर बना रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, इस दिन भी आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी है.

9 अक्टूबर को भी हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है. आंधी-तूफान के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इस वजह से दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है.

10 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां पिछले दिनों के मुकाबले कम हो सकती है. हालांकि, IMD के मुताबिक 10 अक्टूबर तक हरियाणा में थोड़ी-बहुत बारिश का अनुमान है.

11 अक्टूबर के लिए कोई अलग से खराब मौसम की चेतावनी नहीं दी गई है. 10 अक्टूबर के बाद, जैसे-जैसे बारिश की गतिविधियां कम होगी, ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने या हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More