SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कहीं आंधी-तूफान तो कहीं बारिश...हरियाणा को सुन्न करने वाली है भीषण ठंड! कांपेगा शरीर और कोहरे से धुंधला होगा शहर; जानें IMD का नया अपडेट

हरियाणा में 28 नवंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया, ऐसे में विजिबिलिटी कम हो सकती है. प्रदेश में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने और तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. डिटेल में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 27, 2026, 23:23 IST | Updated: Nov 27, 2026, 23:39 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 28 नवंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है. पूर्वी राजस्थान में ठंड बढ़ने और शीतलहर चलने की उम्मीद है. ऐसे में जानें कि आखिर हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं. मौसम के इस बदलाव से तापमान और आम जिदगी पर असर पड़ सकता है. कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, जबकि कुछ इलाकों में विजिबिलिटी कम होने से ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है.

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना
मौसम विभाग के 28 नवंबर के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम खराब रहने की उम्मीद है. इन इलाकों में तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी उम्मीद है.

हरियाणा में कोहरे से बढ़ सकती हैं मुश्किलें
उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह घना कोहरा महसूस किया जा सकता है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और ड्राइवरों को परेशानी हो सकती है. सुबह और देर रात में यात्रा करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की ज़रूरत है। मौसम विभाग ने हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी की है.

हरियाणा में 28 से 30 नवंबर तक का तापमान
28 नवंबर: न्यूनतम 11°C और अधिकतम 26°C
29 नवंबर: न्यूनतम 12°C और अधिकतम 26°C
30 नवंबर: न्यूनतम 10°C और अधिकतम 26°C

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 30 नवंबर तक हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं है. सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलने की उम्मीद है. अलग-अलग जिलों में तापमान में अंतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: भीषण ठंड से जकड़ने वाला है राजस्थान का एक-एक कोना! चप्पे-चप्पे पर होगी हांड जमाने वाली सर्द हवा की नजर, पढ़ें वेदर अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES