SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मनोज हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की सीधी मुठभेड़, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ में हुए मनोज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. धारूहेड़ा इलाके में CIA रेवाड़ी और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने टीम को देखते ही 5 राउंड फायरिंग की.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 06, 2026, 10:42 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:44 AM IST
Image Credit: Zee Media File photo
Join

रेवाड़ी में दो दिन पहले गांव गोकलगढ़ में हुए चर्चित मनोज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. धारूहेड़ा क्षेत्र में CIA रेवाड़ी और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है. पुलिस टीम को सामने देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी. घायल बदमाशों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ में दिनदहाड़े हुए मनोज हत्याकांड के बाद से एक्शन मोड में नजर आ रही सीआईए टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

क्या है पूरा मामला? 

CIA को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल आरोपी धारूहेड़ा क्षेत्र में छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों की तरफ से पुलिस पर करीब 5 राउंड गोलियां दागी गईं. पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपी मनिंद्र और महेश के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही ढेर होकर गिर पड़े. पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में लेकर रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां भारी सुरक्षा बल के बीच उनका इलाज जारी है.

7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

बुधवार दोपहर गांव गोकलगढ़ निवासी मनोज बाइक ठीक कराने के लिए गरिमा बाइक रिपेयरिंग सेंटर पर गया था. उसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों मनिंद्र, महेश और विशाल ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं. पेट में गोली लगने के कारण मनोज की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांच के अनुसार, वारदात को मनिंद्र, महेश और विशाल ने अंजाम दिया था, जबकि अनुज, तरुण और हर्ष के उकसाने पर ये हत्या की गई थी और राहुल ने रेकी की थी. फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तीसरे शूटर विशाल और पूरी साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें- 'आपके लिए तो युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष ही काफी है' राहुल की डिबेट वाली चुनौती पर अमित शाह का पलटवार
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES