SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा में अफसरों की नई तैनाती, 6 HCS अधिकारियों के विभागों में बदलाव

हरियाणा सरकार ने 6 HCS अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं. इसमें कुछ अधिकारियों को मौजूदा काम के साथ अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी भी दी गई है. सुरेंद्र सिंह-I को उनके वर्तमान कार्य के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 28, 2026, 08:47 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 08:51 AM IST
Image Credit: हरियाणा में 6 HCS अधिकारियों के विभागों में बदलाव
Join

हरियाणा सरकार में फिर से फेरबदल हुआ है. सरकार ने 6 HCS अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है. आदेश के तहत अलग-अलग विभागों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें से कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जिन्हें मौजूदा काम के साथ अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. इसके साथ ही कुछ अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है.  

किसे मिला अतिरिक्त जिम्मेदारी

राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद पर काम करने वाले सुरेंद्र सिंह-I को मौजूदा कार्यभार के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत  कुलधीर सिंह को आयुष हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.

शिक्षा विभाग में दो अधिकारियों की नियुक्ति

कार्यरत डॉ. शिल्पी पाटर दत्त जो की महिला एवं बाल विकास विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थी, उन्हें मौलिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. डॉ. शिल्पी की नई जिम्मेदारी में प्रशासनिक कामकाज के साथ मिड-डे मील से जुड़े काम भी शामिल होंगे.

वहीं CEO डॉ. निर्मल नागर जिनके पास पहले महेंद्रगढ़ जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) की जिम्मेदारी थी. उन्हें अब मौलिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही उन्हें शिक्षा विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है.   

दीपक कुमार और डॉ. इंदरजीत को नई पोस्टिंग

आयुष हरियाणा में संयुक्त निदेशक  दीपक कुमार को  महेंद्रगढ़ जिला परिषद का CEO और महेंद्रगढ़ DRDA का CEO बनाया गया है. ऐसे में अब उन्हें जिले में इन दोनों संस्थाओं की जिम्मेदारी संभालनी होगी. डॉ. इंदरजीत जो की पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे. उन्हें शाहाबाद स्थित सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी दी गई है. 

ये भी पढ़ें- पानीपत की धागा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की मौत; दूसरा गंभीर रूप से झुलसा
 

(चंडीगढ़ से विजय राणा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES