SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

60 साल में कितना बदला हरियाणा? CM नायब सैनी ने गिनाईं प्रदेश की बड़ी उपलब्धियां

कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शिरकत की. इस दौरान सीएम ने अपने संबोधन में हरियाणा की पहचान मजबूत महिलाओं को बताया. साथ ही राज्य की उपलब्धियां गिनाई.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 01, 2026, 12:52 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 01:00 PM IST
Image Credit: Nayab Singh Saini X
Join

हरियाणा दिवस के मौके पर कुरुक्षेत्र में समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समारोह में शामिल हुए. साथ ही  मुख्यमंत्री ने  हरियाणा दिवस और राज्य गठन के 60 साल पूरे होने पर बधाई दी.

हरियाणा की बेटियां के लिए सीएम सैनी ने क्या कहा? 

आयोजन में सीएम नायब सिंह सैनी ने  अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की पहचान मेहनत करने वाले किसानों, बहादुर जवानों, शानदार खिलाड़ियों और मजबूत महिलाओं से होती है. राज्य की बेटियों ने हर इलाके में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देख रही हैं.

वहीं सीएम सैनी ने खेलों में हरियाणा के योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते हैं. वहीं एशियाई खेलों में 32 मेडल देश के नाम किए है. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में तिरंगा ऊंचा लहराता रहना चाहिए, क्योंकि उसमें हरियाणा की मिट्टी का भी योगदान होता है.  

अर्थव्यवस्था हरियाणा का बड़ा योगदान

सीएम नायब सिंह सैनी के अनुसार, देश के कुल क्षेत्रफल में हरियाणा की हिस्सेदारी केवल 1.34% है. वहीं अगर देश के GDP की बात करें, तो वहां 3.6% योगदान है. उन्होंने ये भी कहा कि देश नें बनने वाली लगभग हर तीन में से दो यात्री कारों का निर्माण हरियाणा में होता है. वहीं बासमती चावल के निर्यात में प्रदेश की हिस्सेदारी 60% से ज्यादा है.  

60 साल में विकास की लंबी यात्रा

सीएम ने आगे कहा कि हरियाणा ने लगभग 60 सालों में पिछड़ेपन से आगे बढ़ा है. साथ ही विकास भी किया है. ऐसे में राज्य ने अपनी पहचान और संस्कृति को भी बनाए रखा है. हरियाणा आगे बढ़ने के साथ इंसानियत, भाईचारे और संस्कारों को भी महत्व देता रहेगा.

ये भी पढ़ें- पंचकूला स्कूल केस: ह्यूमन राइट कमीशन की टीम मौके पर पहुंची, वहां क्या-क्या मिला?

(कुरुक्षेत्र से दर्शन कैट की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES