SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: लव गिल ने गुल्लू संग किया डांस, यंग ने किया भद्दा कमेंट, घर में आया तूफान

Bigg Boss 20: यंग डीएसए और लव गिल के बीच जमकर लड़ाई हुई है. यंग की इस बात पर लव नाराज हो गई. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस होती है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 28, 2026, 06:41 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 06:43 PM IST
Join

सलमान खान पॉपुलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में हर दिन लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है. बिग बॉस हाउस में हर कंटेस्टेंट शो में अपनी इमेज बनाने और दिखने के लिए कोशिश कर रहा है. शो में लव गिल और यंग के बीच काफी झगड़ा हुआ है. लाइव फीड में दोनों की लड़ाई दिखाई जा चुकी है. दरअसल लव गिल सुबह गुल्लू के साथ डांस करती हैं. जो कि यंग को पसंद नहीं आता है.

लव और यंग के बीच हुई लड़ाई

सुबह के सॉन्ग पर लव गिल और कुशाल तंवर यानी गुल्लू साथ में डांस करते हैं. दोनों का साथ में डांस करना यंग को पसंद नहीं आता है. उनको लगता है कि उनका गैंग टूट रहा है जिस वह से वह उदास बैठे होते हैं. ऐसे में यंग लव पर कमेंट कर देते हैं, ये कमेंट लव को अच्छा नहीं लगता है. जिसके बाद दोनों की लड़ाई होती है. यंग के कमेंट से लव रोने लग जाती है. लव ने यंग को बोला कि आपका ये कमेंट आपकी ही इमेज को खराब कर सकता है.

यंग ने क्या किया कमेंट

यंग ने लव के लिए कमेंट किया कि वह Aang में चढ़ी जा रही थी. यंग का ये कमेंट लव को काफी बुरा लगता है. जिसके बाद दोनों के बीच बहस होती है. लव बोलती है कि लोग इस तरह के कमेंट उनके बारे में पहले भी कर चुके हैं. यंग ने बाद में लव से माफी मांगी और बोला कि उनका ये मतलब नहीं था. वहीं दूसरी तरफ हर कोई लव को समझाते हैं. भले ही यंग ने लव से माफी मांग ली हैं, लेकिन इस झगड़े का असर उनकी केमिस्ट्री पर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में पता चलेगा कि इन दोनों की दोस्ती  किस मोड़ पर जाएगी.

गुल्लू को मिली दो कंटेस्टेंट्स को बचाने की पावर

बिग बॉस घर के कैप्टन कुशल तंवर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिलती है. बिग बॉस गुल्लू को बताते हैं कि जो कंटेस्टेंट गेम में अपनी एक लाइफ लाइन खो चुका है, गुल्लू उनमें से दो लोगों की खोई हुई लाइफ लाइन वापस कर सकते हैं. उदिति सिंह, कनिका मान, आसिफ खान और रीति तिवारी अपनी एक लाइफ लाइन खो चुके हैं. ऐसे में गुल्लू के फैसला इन लोगों के गेम पर असर डाल सकता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES