दो सुपरस्टार, करोड़ों का बजट, फिर क्यों लड़खड़ा गईं 'टॉक्सिक' और 'जना नायकन'? स्टार पावर का सुपरहिट कराने का फॉर्मूला क्यों हुआ फेल
साल 2026 में थलपति विजय की 'जना नायकन' और यश की 'टॉक्सिक' फिल्म रिलीज हुई. बड़े बजट और सुपरस्टार्स का होना फिल्म को हिट करानी की गारंटी नहीं देता है. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है.
किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए बड़े बजट और सुपरस्टार्स की जरूरत नहीं है, बल्कि फिल्म की सफलता के लिए अच्छी कहानी बेहद जरूरी है. साल 2026 में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन दोनों ही फिल्म फ्लॉप साबित हो गई. 'जना नायकन' और 'टॉक्सिक' दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में जोरों शोरों के साथ रिलीज किया गया. फिल्म ने ग्रैंड ओपनिंग भी की, लेकिन नेगेटिव रिव्यूज की वजह से फिल्म का बुरा हश्र हुआ.
यश का नहीं चला जादू
कन्नड़ एक्टर यश ने टॉक्सिक फिल्म से ग्रैड कमबैक किया. फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद भी थी. 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म थिएटर में फ्लॉप हो गई. मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म की प्री-रिलीज को लेकर काफी बज था. इसी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई.
टॉक्सिक को रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू के बाद टॉक्सिक फिल्म थिएटर में आखिरी सांस ले रही है. फिल्म ने 340 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है, लेकिन 500 करोड़ के अपने बजट को रिकवर नहीं कर पाई.
जन नायकन फिल्म हुई फ्लॉप
तमिल स्टार थलपति विजय की फिल्म जन नायकन रिलीज हुई थी. क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की थी. इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्रैश हो गई. फिल्म का डायरेक्शन एच विनोथ ने किया. फिल्म का टोटल बजट 400 करोड़ था. जन नायकन ने वर्ल्डवाइड 328.4 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म अपने बजट से ज्यादा नहीं कमा पाई और फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
दोनों फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
दोनों साउथ सुपरस्टार फिल्म की फिल्मों का आंकड़ा मिलाए जाए, तो फिल्म की टोटल कमाई 668.6 करोड़ के पार है. इंडियन सिनेमा में यह एक बड़ा रिकॉर्ड है. लेकिन इसके बाद भी दोनों ही फिल्म फ्लॉप हो गई. बैड वर्ड ऑफ माउथ की वजह से दोनों ही फिल्म धड़ाम से गिर गई.
स्टार पावर से हिट नहीं होती फिल्म
टॉक्सिक और जन नायकन फिल्म से फिल्ममेकर्स को एक बड़ा सबक लेना चाहिए. कोई भी फिल्म बड़े बजट और स्टार पावर से हिट नहीं होती है. मेकर्स को फिल्म बनाने के लिए बजट कंट्रोल और फिल्म की कहानी पर ध्यान देना चाहिए. दर्शकों ने फिल्म को देखा और फिल्म ने करोड़ों भी कमाएं लेकिन ओवर बजट की वजह से फिल्म हिट नहीं हो पाई. ऐसे में मेकर्स को किसी भी फिल्म को बनाने के लिए ओवर बजट से बचना चाहिए.
फिल्म की कहानी
आज के समय में दर्शकों अच्छी कहानी की फिल्म को पसंद करते हैं. ओटीटी के इस समय में दर्शक हिंदी और इंग्लिश सिनेमा नहीं बल्कि जिसकी कहानी अच्छी होती है उसे देखना पसंद करते हैं. इसी वजह से भारत में कोरियन, टर्किश सीरियल आदि को देखना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स को फिल्म में एक्शन सीन से ज्यादा फिल्म की कहानी पर ध्यान देना चाहिए. फिल्म की कहानी ही फिल्म को हिट कराती है. 2 करोड़ में बनीं फिल्म हनुमान अंश सुपरहिट हुई. टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म हनुमान अंश के सामने फेल हो गई, फिल्म में कोई बड़ा चेहरा भी नहीं है. दरअसल फिल्म की कहानी ने एक बार फिर से साबित किया है कि सुपरहिट फिल्म के लिए अच्छी कहानी सबसे जरूरी है.