App

पापा आपने पक्षी को क्यों मारा? ‘रामायण’ में जटायु को मरता देख फूट-फूटकर रोया यश का बेटा, साई पल्लवी भी रह गई हैरान

2026 की मोस्ट अवेटेड और नितेश तिवारी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, जिससे पहले लॉस एंजिल्स में इसका एक प्रीमियर रख गया. जहां फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश के बेटे यथर्व फिल्म में जटायु को मरता देख अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया. ये सब देखने के बाद साई पल्लवी भी हैरान रह गई.

पापा आपने पक्षी को क्यों मारा? ‘रामायण’ में जटायु को मरता देख फूट-फूटकर रोया यश का बेटा, साई पल्लवी भी रह गई हैरान
Image Credit: ‘रामायण’ में जटायु को मरता नहीं देख पाया यश का बेटा

बॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. दुनिया भर में लोग इस भारी-भरकम बजट वाली फिल्म का थिएटर में आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म दिवाली के खास मौके पर यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी सीता माता के रोल में और कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, रिलीज से ठीक पहले 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया था, जिसमें यश अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे.

फिल्म के प्रीमियर शो में यश के दोनों बच्चे, आयरा और यथर्व, अपने पापा की पूरी फिल्म बड़े पर्दे पर देखने पहुंचे थे. जब शो खत्म हुआ, तो छोटे बेटे का रिएक्शन देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. यश ने खुद बताया कि थियेटर से निकलते ही बच्चों ने बड़े ही मासूम सवाल पूछने शुरू कर दिए, जिन्होंने खुद यश को भी कंफ्यूज कर दिया. यश का कहना था कि बच्चे अभी काफी छोटे हैं और दुनिया को समझने की कोशिश कर रहे हैं. वे धीरे-धीरे सही और गलत का फर्क सीख रहे हैं. ऐसे में फिल्म के कुछ सीन्स देखने के बाद बेटे का ऐसा बर्ताव सामने आना उनके लिए भी काफी चौंकाने वाला रहा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जटायु वध देखकर रो पड़ा यश का बेटा

फिल्म में सीता का रोल निभा रहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर जब रावण बने यश जटायु पर हमला करते हैं, तो उनका छोटा बेटा यथर्व ये सीन देखकर रोने लगा. बच्चे को अपने पापा का ये काम बिल्कुल पसंद नहीं आया. वो तुरंत अपने पिता के पास गया और मासूम चेहरे के साथ शिकायत करने लगा. यथर्व ने अपने पापा से कहा, ‘मुझे आपकी ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि आपने उस बेजुबान पक्षी को ऐसे मार दिया. आपने उस पक्षी को क्यों मारा?’. अपने ही पिता को पर्दे पर ऐसा करते देख वो मन ही मन बहुत दुखी हो गया था.

यश के बेटे की मासूमियत ने जीता दिल

साई पल्लवी ने बताया कि यथर्व ये बात अच्छे से समझ गया कि पर्दे पर जो इंसान दिख रहा है, वो असल में उसके अपने पापा ही हैं. उसे ये बात भी पता थी कि उसके पापा पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और ये सब बस एक एक्टिंग का हिस्सा था. मगर इतना सब समझने के बाद भी बच्चे का कोमल मन इस बात को कतई पचा नहीं पाया. उसने सीधे अपने पापा से कह दिया, ‘भले ही ये सिर्फ फिल्म की शूटिंग हो, पर किसी बेजुबान पक्षी को मारना बिल्कुल गलत है. आपको ऐसा हरगिज नहीं करना चाहिए था’. साई पल्लवी को बच्चे की ये दिल से निकली बात बेहद प्यारी और दिल छू लेने वाली लगी.

 

विदेशों में एडवांस बुकिंग का बड़ा धमाका

फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में आने से ठीक एक दिन पहले 4 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका में इसके स्पेशल पेड प्रिव्यू दिखाए जा रहे हैं. लॉस एंजिल्स में हुए इसके प्रीमियर के बाद केवल 24 घंटे के अंदर टिकटों की सेल में करीब 27 परसेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार 30 अक्टूबर तक एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने लगभग 21 करोड़ 25 लाख रुपये जुटा लिए हैं. इसमें से 8.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई तो अकेले अमेरिका के प्रिव्यू शो से हुई है. रिलीज से पांच दिन पहले ही दुनियाभर में इसका टोटल कलेक्शन 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है.

दो पार्ट में रिलीज होगी ये भव्य कहानी

इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसको दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. इसे नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की कंपनी मॉन्स्टर मिलकर बना रही हैं. अगर कलाकारों की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य किरदारों में दिखेंगे. साथ ही लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे और हनुमान जी का रोल सनी देओल निभा रहे हैं. दर्शकों के लिए इस फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में लाया जाएगा. इसके बाद मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के खास मौके पर रिलीज करने का पूरा प्लान बना लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More