SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा की टी-शर्ट पर क्यों मचा बवाल? विवाद बढ़ने पर कपल ने मांगी माफी; क्या है पूरा मामला?

अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा एक टी-शर्ट पर लिखे पैगंबर से जुड़े टेक्स्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं. मामला बढ़ने के बाद दोनों ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें इस संदेश की जानकारी नहीं थी. आखिर टी-शर्ट पर ऐसा क्या लिखा था, जिससे विवाद खड़ा हुआ? जानिए पूरा मामला.

Written By Swati Singh
Published: Oct 14, 2026, 07:27 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 07:55 PM IST
Image Credit: विवादित टी-शर्ट पहनने पर अर्जुन बिजलानी और पत्नी नेहा ने तोड़ी चुप्पी
Join

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी ने माफी मांगी है. हाल ही में नेहा के ग्रे टी-शर्ट पहनकर बाहर निकलने से कुछ फैंस नाराज हो गए थे.दरअसल,  अर्जुन अपनी पत्नी के साथ दिखे थे, जहां नेहा ने एक कार्टून वाली टी-शर्ट पहनी थी. उस कार्टून के साथ-साथ टी-शर्ट पर उर्दू में कुछ लिखा था. इसमें पैगंबर मोहम्मद का जिक्र था. 

अब अर्जुन और नेहा ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उन्हें पता नहीं था कि टी-शर्ट पर क्या लिखा है, क्योंकि उन्हें यह टी-शर्ट एक फैन से तोहफे में मिली थी. इस मामले में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी नेहा की आलोचना की और उनसे माफी मांगने की मांग की. 

अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर माफीनामा  शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'हम दिल से माफी मांगते हैं.' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'हम नेहा स्वामी बिजलानी और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई उस टी-शर्ट से जुड़े मामले पर बात करना चाहते हैं, जिस पर पैगंबर का जिक्र करने वाले उर्दू शब्द लिखे थे.'

अर्जुन बिजलानी ने मांगी माफी

अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह बयान शेयर किया, जिसमें लिखा, ''हम नेहा स्वामी बिजलानी और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई टी-शर्ट को लेकर चल रही स्थिति पर अपनी बात रखना चाहते हैं. इस टी-शर्ट पर पैगंबर से जुड़े शब्द उर्दू में लिखे हुए थे. जब नेहा ने यह टी-शर्ट पहनी थी, तब उन्हें उस पर लिखे शब्दों के अर्थ और उनके महत्व की बिल्कुल जानकारी नहीं थी. किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उनका अपमान करने या उन्हें आहत करने का हमारा कोई इरादा नहीं था.''

बयान में आगे कहा गया, 'हम सभी धर्मों, आस्थाओं और मान्यताओं का दिल से सम्मान करते हैं और जानबूझकर कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे. हम समझते हैं कि धार्मिक महत्व से जुड़े मामलों पर लोगों की भावनाएं काफी मजबूत हो सकती हैं. हालांकि, नेहा को निशाना बनाकर की जा रही ट्रोलिंग, गाली-गलौज, बद्दुआएं और धमकियां बेहद परेशान करने वाली और अस्वीकार्य हैं. जानकारी की कमी के कारण हुई घटना को किसी व्यक्ति को ऑनलाइन परेशान करने या धमकियां देने की वजह नहीं बनना चाहिए.''

नेहा की टी-शर्ट पर मचा बवाल

उन्होंने कहा, 'यह टी-शर्ट बैंकॉक के एक मॉल में एक फैन ने गिफ्ट की थी और हमें इस पर लिखे शब्दों का अर्थ नहीं पता था. हम सभी त्योहार मनाते हैं और किसी की भी भावनाओं को किसी भी तरह से ठेस नहीं पहुंचाएंगे. जो कुछ भी अनजाने में हुआ, उसके लिए हमें खेद है. भविष्य में हमें मिलने वाले गिफ्ट को लेकर हम हमेशा सावधानी बरतेंगे. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस मामले को समझदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ देखें. नेहा और उनके परिवार के खिलाफ नफरत फैलाने या उन्हें निशाना बनाने से बचें.'

एक्टर ने लिखा, 'हमारा मानना है कि गाली-गलौज और डराने-धमकाने के बजाय आपसी सम्मान और बातचीत से किसी भी मामले को बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता है. हमें उम्मीद है कि इस सफाई से मामला सही संदर्भ में समझने में मदद मिलेगी. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस स्थिति को सम्मान और समझदारी के साथ सुलझाने का मौका दें.'

दरअसल, अर्जुन बिजलानी हाल ही में अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान नेहा कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी. उनकी टी-शर्ट पर एक कार्टून कैरेक्टर बना हुआ था. इसके साथ ही उस पर उर्दू में 'अल्लाह' और मुहर-ए-नबूवत से जुड़ी आकृति थी. टी-शर्ट की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया. कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मामला बताया और नेहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की.

इस मामले में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने नेहा की टी-शर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूसरे धर्म की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. मिशी ने नेहा से माफी मांगने की मांग की.

(आईएएनएस इनपुट)

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES