भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद चर्चा में बिश्नोई गैंग, कहां है लॉरेंस और अनमोल? दोनों की लोकेशन पर सवाल

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद चर्चा में बिश्नोई गैंग, कहां है लॉरेंस और अनमोल? दोनों की लोकेशन पर सवाल

टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है. लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई कहां हैं, उनकी मौजूदा लोकेशन को लेकर क्या जानकारी सामने आई है और जांच एजेंसियां इस मामले में किन पहलुओं पर नजर रख रही हैं?

Written BySwati Singh
Published: Oct 19, 2026, 01:03 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 01:07 PM IST
joinshare
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद चर्चा में बिश्नोई गैंग, कहां है लॉरेंस और अनमोल? दोनों की लोकेशन पर सवाल
Image Credit: कहां है लॉरेंस और अनमोल?

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है. लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई कहां हैं, उनकी मौजूदा लोकेशन को लेकर क्या जानकारी सामने आई है और जांच एजेंसियां इस मामले में किन पहलुओं पर नजर रख रही हैं?

लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है, जबकि उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में है. मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले दो लोगों द्वारा लिए जाने के बाद इन दोनों के नाम फिर से चर्चा में आ गए हैं.

लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई कहां हैं?

लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है. जेल में होने के बावजूद उसका कथित आपराधिक नेटवर्क जांच के दायरे में है, क्योंकि ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि जेल के बाहर मौजूद उसके साथियों के जरिए गिरोह का कामकाज अभी भी चल रहा है. उसका छोटा भाई अनमोल नवंबर 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

वह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है. बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अनमोल को भारत के आपराधिक गिरोहों और 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' संगठन के बीच कथित सांठगांठ से जुड़े एक मामले में भी हिरासत में लिया गया था.

टाइगर श्रॉफ पर करीब सात राउंड गोलियां चलीं

यह घटना रविवार को शाम करीब 7 बजे हुई. उस समय टाइगर श्रॉफ एक बर्थडे पार्टी से निकलकर पुष्पा नरसी पार्क (जिसे जमनाबाई नर्सरी के नाम से भी जाना जाता है) से बाहर आ रहे थे. यह जगह जुहू पुलिस स्टेशन से महज 350 मीटर की दूरी पर है. सफेद शर्ट पहने तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और जब अभिनेता की कार वहां से निकल रही थी, तो उन्होंने उस पर गोलियां चला दीं.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर आया मां आयशा श्रॉफ का रिएक्शन, बेटे के साथ हुई घटना पर क्या कहा?

सात राउंड फायरिंग हुई. हमलावर SV रोड और विले पार्ले रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए. जहां, उनका एक साथी मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि जब एक हमलावर ने नजदीक से दोबारा गोली चलाने की कोशिश की, तो उसकी बंदूक जाम हो गई.

श्रॉफ को गोली तो नहीं लगी, लेकिन टूटे हुए शीशों की वजह से उन्हें मामूली खरोंचें आईं. उनके ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लगी. जबकि, वहां मौजूद 35 वर्षीय उमेश चरण के सीने में गोली लग गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने हमलावरों को खोजने के लिए 15 टीमें बनाई हैं और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रही है.

बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली

गोलीबारी के बाद खुद को अनिल पंडित और हरमन संधू बताने वाले दो लोगों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली. पंडित ने दावा किया कि श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी. लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया. इस संदेश में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के उन अन्य लोगों को भी धमकी दी गई, जो सलमान खान के साथ काम करते हैं.

फायरिंग की घटना से कुछ मिनट पहले क्या कर रहे थे टाइगर श्रॉफ? सामने आया रविवार रात का Video

मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा साझा किए गए एक ऑडियो मैसेज में पंडित ने यह भी मांग की कि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी मांगें. साथ ही, ऐसा न करने पर उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tiger Shroff