अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की स्क्रीन पर टक्कर, अखबारों में दुश्मनी के चर्चे, दोस्ती ऐसी की बिना मेंबरशिप के ले जाते थे क्लब
70 के दशक में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के बीच कॉम्पिटिशन की चर्चा बनी रहती थी. पर्दे के पीछे दोनों स्टार अच्छे दोस्त थे. अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है कि कैसे विनोद खन्ना उन्हें ताज होटल के क्लब में लेकर जाते थे.
अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना संग अपनी दोस्ती को लेकर कई किस्से शेयर किए हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि वह और विनोद खन्ना एक साथ कैसे समय बिताते थे. एक्टर ने बताया है कि उस समय मुंबई के ताज होटल में क्लब होता था. विनोद खन्ना के पास क्लब की मेंबरशिप थी, लेकिन अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी.ऐसे में विनोद खन्ना उन्हें क्लब के लेकर जाया करते थे.
कैसे हुए शुरू हुई दोस्ती
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की दोस्ती उनके करियर के शुरुआती दिनों में हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म रेशमा और शेरा के सेट हुई थी. फिल्म के साथ उनकी बॉन्डिंग भी काफी मजबूत हुई. अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के समय में वह दोनों लंच साथ में करते थे. मेकअप रूम में भी घंटों बात करते थे. देर रात पैकअप के बाद भी कार से जुहू बीच की तरफ निकल जाते थे. काम करने के बाद लंबी ड्राइव पर जाते थे.
अखबारों में छपती थी दुश्मनी की खबरें
70 के दशक में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के बीच कड़वाहट की खबरें छपती थी, वहीं फिल्म अमर अकबर एंथनी, मुकद्दर का सिकंदर और परवरिश जैसी फिल्मों में दोनों की दोस्ती ने लोगों को दिल जीता लिया था. विनोद खन्ना ने साल 2006 में इंटरव्यू में बताया है कि अमिताभ बच्चन के साथ कॉम्पिटिशन के बारे में केवल और केवल मीडिया की उपज थी. हकीकत में दोनों अच्छे दोस्त थे.
अमिताभ बच्चन करियर
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सात हिंदुस्तानी से कि थी. उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हुई थी. अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत में लगातार 13 फ्लॉप फिल्में दी थी. साल 1973 रिलीज फिल्म जंजीर से उन्हें पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 70 के दशक में अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की इमेज थी. 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने शोले, दीवार, अमर अकबर एथनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया था. उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बना दिया.