SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी विजय सेतुपति की फिल्म, जानें कब रिलीज होगी बत्था?

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म बत्था थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी. आइए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज होगी.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 25, 2026, 06:53 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 06:56 PM IST
Image Credit: बत्था नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज (इंस्टाग्राम)
Join

साउथ एक्टर विजय सेतुपति अपनी फिल्म बत्था को लेकर सुर्खियों में हैं. गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का निर्देशन बालाजी थारानीथारन ने किया है. फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. विजय सेतुपति की फिल्म में इमोशन, कॉमेडी और रिलेशनशिप का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म को लेकर ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. विजय सेतुपति की फिल्म बत्था की ओटीटी रिलीज को ऑफिशियल कंफर्म कर दिया गया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है. पोस्ट में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है. विजय सेतुपति की फिल्म 29 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म ओटीटी पर हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.

 क्या है बत्था की कहानी?

बत्था एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी साल 1986 में मद्रास के खूंखार लोकर गैंगस्टर की कहानी है. फिल्म में दिखाया है कि एक बच्चा उसे बाथरूम में बंध कर देता है, जहां से फिल्म की कहानी ट्विस्ट आता है. विजय के अलावा लिजोमोल जोस, संथी बालचंद्रन स्टार्स हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट थी या फ्लॉप

बत्था का एक तमिल गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. फिल्म 1 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था. लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने खास परफॉर्म नहीं किया. कोईमोई के मुताबिक फिल्म का बजट 28 करोड़ था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड 32.85 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का नेट कलेक्शन 29.46 करोड़ रहा था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एवरेज थी.

विजय सेतुपति की लव स्टोरी

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. विजय एक्टिंग करने से पहले दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी करते थे. नौकरी के दौरान विजय की जेसी से ऑनलाइन चैटिंग के जरिए बातचीत शुरू हुई थी. बिना एक दूसरे को देखे दोनों को प्यार हो गया था. विजय सेतुपति ने सगाई से एक दिन पहले जेसी को देखा था. साल 2003 में दोनों ने शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं बेटा सूर्य़ा और बेटी श्रीजा. विजय की पत्नी ने उनके करियर के उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES