SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अब और कुछ नहीं चाहिए...': पिता बनने के बाद बदली विक्की कौशल की दुनिया? कैटरीना और बेटे विहान पर कही दिल छू लेने वाली बात

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान के जन्म के बाद पिता बनने के अपने अनुभव को बेहद 'जादुई' बताया. उन्होंने कैटरीना कैफ, फैमिली मोमेंट्स और खुद में आए बदलावों के बारे में हाल ही में खुलकर बात की.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 02, 2026, 04:47 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 04:56 PM IST
Image Credit: विहान के जन्म ने बदल दी विक्की कौशल की जिंदगी?
Join

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान का धूमधाम से स्वागत किया था. इसके बाद से ही विक्की एक-दो नहीं, बल्कि कई बार पिता बनने की खुशी के बारे में बात कर चुके हैं. अब हाल ही में एक बार फिर विक्की कौशल ने उस खुशनुमा पल को याद किया और इससे उनकी जिंदगी में आए कई बदलावों के बारे में बताया.

नवंबर 2025 में पत्नी कैटरीना कैफ के साथ अपने बेटे विहान का स्वागत करने वाले एक्टर ने पेरेंट बनने के बाद के महीनों के बारे में बात की और इस पूरे अनुभव को बेहद 'जादुई' बताया. हाल ही में विक्की कौशल ने हारित जावेरी ज्वैलर्स के यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई बातचीत में कहा कि इन बदलावों को पारंपरिक शब्दों में मापना या समझाना मुश्किल है, लेकिन इसका भावनात्मक असर बहुत गहरा रहा है.

विहान के जन्म के बाद विक्की कौशल ने क्या महसूस किया?

विक्की ने कहा, 'आप बदलाव को इस तरह नहीं माप सकते कि क्या और कैसे बदला है, लेकिन यह एक जादुई अहसास है. मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि आप असल में कैसा महसूस करते हैं.' उन्होंने विहान की पहली रोने की आवाज से लेकर उसके अलग-अलग हाव-भाव तक को याद किया. उन्होंने कहा, 'हर दिन, जब आपका बच्चा हंसता है, उसकी पहली रोने की आवाज, उसका नया एक्सप्रेशन और नया इशारा, इसे देखना और महसूस करना जादुई है.'

विक्की ने आगे कहा कि पिता बनने से उन्हें एक ऐसा सुकून मिला है, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी. 'लोग कहते हैं कि इंसान कभी संतुष्ट नहीं होता, लेकिन पिछले 10 महीनों में मैंने कई ऐसे पल जिए हैं, जहां मुझे लगा कि बस, यही पूरा है, मुझे अब और कुछ नहीं चाहिए.'

कैटरीना और विहान को साथ देखकर विक्की क्या चाहते हैं?

विक्की ने कैटरीना और अपने बेटे के साथ बिताए खूबसूरत पलों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि कभी-कभी उनका मन करता है कि वे अपने आसपास के समय को वहीं रोक दें. विक्की ने कहा, 'उस पल में अपनी पत्नी की खुशी देखना और अपने बच्चे को मुस्कुराते देखना. आपको लगता है कि काश आप इसे पॉज कर सकें और थोड़ा और जी सकें.' उनका मानना है कि माता-पिता बनने से वे इंसान के तौर पर ज्यादा जिम्मेदार बन गए हैं, क्योंकि अब आपको खुद वही करना होता है जो आप दूसरों को सिखाते हैं.

विक्की कौशल ने अपने व्यवहार में क्या सबसे बड़ा बदलाव किया?

विक्की ने आगे बताया कि पिता बनने के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वे अपने खुद के व्यवहार पर बहुत ध्यान देने लगे हैं. उनके मुताबिक, बच्चा सबसे पहली सीख अपने घर के माहौल और लोगों को देखकर ही लेता है. उन्होंने आगे कहा, 'आपका बच्चा सबसे पहले वही सीखता है, जो वह घर में देखता है.' उन्होंने आगे कहा कि पिता बनने के बाद वे काफी जागरूक हो गए हैं. 'मैंने पिछले 10 महीनों में खुद को जितना मॉनिटर किया है, उतना पहले कभी नहीं किया. आपको वैसा बनना होगा, ताकि आपका बच्चा आपसे कुछ सीख सके. यही मेरी सबसे बड़ी सीख रही है.'

कैटरीना कैफ के ट्रोल होने पर सलमान खान ने क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में देखा गया था. इस इवेंट के बाद कैटरीना के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, कैटरीना या विक्की ने इन कमेंट्स पर कोई रिएक्ट नहीं किया था, लेकिन बाद में सलमान खान ने 'बिग बॉस' के मंच पर इस ट्रोलिंग का करारा जवाब दिया था. सलमान ने कहा, 'आप किसे ट्रोल करना चाहते हैं और एक ऐसी महिला को क्यों ट्रोल कर रहे हैं, जिसने बच्चे को जन्म दिया है? प्रेगनेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. जब वह दोबारा शूटिंग शुरू करेंगी, तो वापस शेप में आ जाएंगी. फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES