SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

16 की उम्र में शादी, 17 में जुड़वा बच्चे, 18 में डायवोर्स... सिंगल मदर 'कोमोलिका' ने बेटों के लिए लिखा इमोशनल नोट, पढ़कर फैन्स हुए इमोशनल

टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने एक सिंगल मदर के तौर पर अपने जुड़वां बेटों सागर और क्षितिज की परवरिश के सफर को याद किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर कर बेटों के लिए अपना प्यार जताया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 23, 2026, 15:09 IST | Updated: Nov 23, 2026, 15:14 IST
Image Credit: उर्वशी ढोलकिया ने बेटों को बताया भगवान का सबसे प्यारा आशीर्वाद (instagram/urvashidholakia)
Join

टीवी की दुनिया में 'कोमोलिका' के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं उर्वशी ढोलकिया रियल लाइफ में एक बेहद मजबूत महिला हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में अकेले ही अपने दो जुड़वां बेटों सागर और क्षितिज की परवरिश की है. उर्वशी ने सोशल मीडिया पर अपने सिंगल पेरेंटिंग के सफर को याद करते हुए बेटों के नाम एक ऐसा इमोशनल लेटर लिखा है, जिसे पढ़कर किसी भी मां और बच्चे की आंखें नम हो जाएंगी.

टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक और मजबूत शख्सियत के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने एक सिंगल पेरेंट के तौर पर अपने दोनों जुड़वां बेटों सागर और क्षितिज को बड़ा करने के सफर को याद किया है. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद लंबा और भावुक पोस्ट शेयर कर अपने बेटों के प्रति बिना किसी शर्त के प्यार और गर्व जाहिर किया है.

'तुम मेरे दिल का हिस्सा हो जो मेरे बाहर रहता है'

अपने पोस्ट में उर्वशी ने बेटों के बचपन से लेकर उनके जवान होने तक के सफर को शब्दों में पिरोया है. उन्होंने लिखा कि कुछ एहसास ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और बेटों के लिए उनका प्यार भी वैसा ही है. उर्वशी ने लिखा कि सागर और क्षितिज सिर्फ उनके बेटे नहीं हैं, बल्कि उनके दिल का वो हिस्सा हैं जो उनके शरीर से बाहर धड़कता है. उन्होंने कहा कि वह आज भी उन छोटे बच्चों को याद करती हैं जिन्हें कभी उन्होंने अपनी बाहों में उठाया था और अब उन्हें एक जिम्मेदार इंसान बनते देख वह हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं.

 

 

'मेरा प्यार पाने के लिए परफेक्ट होने की जरूरत नहीं'

उर्वशी ने आगे लिखा कि वह जानती हैं कि जिंदगी अब उनके बेटों को अपने अलग सफर पर ले जाएगी, जहां वे अपने फैसले खुद लेंगे और अपने सपने पूरे करेंगे. एक मां के तौर पर वह बस इतना चाहती हैं कि उनके बेटे हमेशा खुश रहें और उन्हें जिंदगी में सुकून व सम्मान मिले. उन्होंने बेटों को एक खास बात याद दिलाते हुए लिखा कि उन्हें मां का प्यार पाने या उन्हें गर्व महसूस कराने के लिए कभी भी 'परफेक्ट' बनने की जरूरत नहीं है. चाहे जिंदगी कितनी भी व्यस्त हो जाए या बीच में दूरियां आ जाएं, उनके दिल में बेटों के लिए प्यार कभी कम नहीं होगा और उनके दिल में हमेशा उनके लिए एक घर रहेगा.

अपने इस दिल छू लेने वाले नोट के आखिर में उर्वशी ने लिखा कि भले ही वह जिंदगी के हर मोड़ पर उनका हाथ न थाम पाएं, लेकिन वह उन्हें हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगी. उन्होंने अपने बेटों को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद और गर्व बताते हुए लिखा कि वे हमेशा उनके दिल के प्यार करने की सबसे खूबसूरत वजह रहेंगे.

17 की उम्र में बन गई थीं जुड़वां बेटों की मां

गौरतलब है कि उर्वशी ढोलकिया की निजी जिंदगी काफी संघर्षों भरी रही है. महज 16 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी और 17 साल की होने से ठीक पहले, 18 जून 1995 को उन्होंने जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर को जन्म दिया था. बेटों के जन्म के एक साल बाद ही वह अपने पति से अलग हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता के सहयोग से एक सिंगल मदर के रूप में अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश की और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES