TRP लिस्ट में कायम इस 403 एपिसोड वाले शो का दबदबा, जिसने ‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ को भी चटा दी धूल
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है और टीवी की दुनिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. इस 403 एपिसोड वाले टीवी शो ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए कई बड़े टीवी शोज को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, ‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ जैसे बड़े-बड़े टीवी शोज भी जोरदार टक्कर दे रहे हैं. चलिए बताते हैं आपके पसंदीदा शो को इस बार कौन सी पोजिशन मिली है?
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते दर्शकों का मूड बदलता रहता है और इसी के साथ सीरियल्स की किस्मत भी तय होती है. इस हफ्ते की नई TRP लिस्ट में भी ऐसा ही कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें एक बार फिर इस 403 एपिसोड वाले टीवी शो का ही जलवा देखने को मिल रहा है. पिछले कई हफ्तों से लगातार नंबर 1 बना बैठा ये शो इस बार भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. अपनी मजेदार कहानी और कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग के दम पर इस सीरियल ने बाकी सभी बड़े शोज को काफी पीछे छोड़ दिया है. साफ है कि दर्शकों को इस शो की कहानी खूब पसंद आ रही है और फिलहाल इसका मुकाबला करना दूसरे शोज के लिए आसान नहीं है.
इस शो का नाम है ‘गंगा माई की बेटियां’. इस बार की TRP लिस्ट में जी टीवी के शोज ने बाजी मार ली है और बाकी चैनलों को काफी पीछे छोड़ दिया है. टॉप 5 की लिस्ट में अकेले इसी चैनल के तीन बड़े सीरियल्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है. इस हफ्ते ‘गंगा माई की बेटियां’ ने 1.9 की रेटिंग के साथ नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाया है. इसके साथ ही ‘वसुधा’ और ‘तुम से तुम तक’ को भी डेली सोप ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है, जिसके दम पर ये दोनों शोज भी टॉप लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दूसरी तरफ कलर्स और स्टार प्लस के सीरियल्स भी इस मुकाबले में बने रहने के लिए अपनी पूरी जान लगा रहे हैं और ऑडियंस को बांधे रखने की कोशिश कर रहे हैं.
जी टीवी के बाकी शोज का हाल
अगर जी टीवी के बाकी शोज की बात करें तो इन दिनों ऑडियंस को चैनल की कहानियां खूब पसंद आ रही हैं. इस हफ्ते ‘जगद्धात्री’ सीरियल ने बाजी मारते हुए 1.4 की बढ़िया TRP अपने नाम की. इसके ठीक पीछे ‘लक्ष्मी निवास’ है, जिसने 1.2 की शानदार रेटिंग हासिल की है. वहीं ‘जाने अनजाने हम मिले’ भी अपनी पकड़ बनाए हुए है और इस शो को 0.8 की TRP मिली है. इसके अलावा बाकी शोज की बात करें तो ‘तू ही रे दिल में’ को 0.7 और ‘सरू’ को 0.5 की रेटिंग से ही अपना काम चलाना पड़ा. कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते जी टीवी के सभी सीरियल्स ने मिलकर टीवी की दुनिया में अपनी एक मजबूत जगह बना ली है और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं.
कलर्स टीवी पर ‘नागिन 7’ की दहाड़
वहीं, कलर्स टीवी पर इन दिनों ‘नागिन 7’ का जलवा देखने को मिल रहा है. ये शो 1.6 की दमदार रेटिंग के साथ चैनल का नंबर 1 शो बना हुआ है और टीवी इंडस्ट्री में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है. इसके ठीक पीछे कॉमेडी और कुकिंग के मजेदार तड़के वाला शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ है, जिसे इस बार 1.5 की अच्छी TRP मिली. अगर बाकी शोज की बात करें तो ‘डॉ. आरंभि’ और ‘बरेली के बच्चन’ दोनों ही 1.1 की रेटिंग के साथ दर्शकों को बांधे हुए हैं. वहीं, ‘मंगल लक्ष्मी’ और ‘महादेव एंड सन्स’ को 1.0 की TRP मिली. इसके अलावा ‘मन्नत’ और ‘सेहर होने को है’ 0.9 पर बने हुए हैं, जबकि ‘तू जूलियट जट्ट दी’ को 0.8 और ‘दो दुनिया एक दिल’ को 0.7 की रेटिंग मिली.
स्टार प्लस पर 'अनुपमा' की टक्कर
लंबे समय तक टीवी की दुनिया पर राज करने वाला शो ‘अनुपमा’ अब TRP की दौड़ में थोड़ा पिछड़ता नजर आया. इस बार शो की रेटिंग गिरकर 1.5 पर आ गई है. दिलचस्प बात ये है कि स्टार प्लस के ही एक और शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने भी 1.5 की रेटिंग हासिल करके ‘अनुपमा’ की बराबरी की. वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘उड़ने की आशा सपनों का सफर’ दोनों ही 1.3 की रेटिंग के साथ ठीक पीछे चल रहे हैं. अगर बाकी शोज की बात करें तो ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप’ को 1.2 और ‘उड़ने की आशा’ को 1.1 की रेटिंग मिली है. इसके अलावा ‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’ 1.0 की TRP के साथ अपनी जगह बनाए हुए है. लिस्ट में सबसे नीचे ‘सैराब’ 0.8 और ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ 0.5 की रेटिंग पर बने हुए हैं.
सब टीवी के शोज की रेटिंग
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते शोज की किस्मत बदलती रहती है, लेकिन सब टीवी के सबसे पुराने और पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का जलवा इस हफ्ते भी पूरी तरह से कायम है. इस शो ने 1.4 की शानदार टीआरपी हासिल की है और ये चैनल का नंबर 1 शो बना हुआ है. गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों की मस्ती आज भी लोगों को खूब हंसा रही है. वहीं, चैनल के बाकी शोज की बात करें तो ‘हस्तिनापुर के वीर’ को 0.9 की रेटिंग मिली है, जो एक ठीक-ठाक शुरुआत मानी जा सकती है. इसके अलावा, अपने दमदार कंटेंट के लिए मशहूर शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ 0.8 की TRP के साथ लोगों का दिल जीत रहा है. दूसरी तरफ, शो ‘हुई गुम यादें’ 0.6 की रेटिंग पाने में कामयाब रहा है. कुल मिलाकर, छोटे पर्दे पर सभी शोज के बीच दर्शकों का मनोरंजन करने की ये रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है.