SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्शन में टीम, पोस्ट शेयर कर दी चेतावनी; फेक AI वीडियो बनाने वालों पर लिया जाएगा कानूनी एक्शन

टाइगर श्रॉफ की टीम ने एक्टर पर रविवार को हुए जानलेवा हमले के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. लेकिन इस पोस्ट में कोई बयान या वीडियो जारी नहीं किया है, बल्कि उनके नाम से बनाए जा रहे झूठे AI वीडियो को लेकर टीम ने कड़ा रुख अपनाया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 20, 2026, 08:07 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 08:10 PM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्शन में टीम
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने फिल्म इंडस्ट्री और उसके बाहर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे मुंबई में हुई, जब बॉलीवुड एक्टर एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे. गोलीबारी के वायरल हो रहे वीडियो में हमलावरों को उनकी कार पर बहुत करीब से गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है. इस हादसे में टाइगर तो सुरक्षित बच गए थे, लेकिन इस घटना में उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गए थे. अब इस हमले के बाद टाइगर की टीम ने एक पोस्ट शेयर किया है.

इस बीच इंटरनेट पर टाइगर श्रॉफ को लेकर कई फेक बयान और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिस पर अब एक्टर की टीम ने एक्शन लिया है और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि टाइगर श्रॉफ ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ की टीम ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा, 'हम यह बात साफ करना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ ने हाल की घटना या उससे जुड़ी किसी भी बात को लेकर न तो कोई बयान दिया है और न ही कोई वीडियो जारी किया है. इतना ही नहीं, बल्कि न ही किसी तरह की बातचीत के लिए अनुमति दी है.' उन्होंने आगे लिखा, 'हमारी जानकारी में आया है कि कई सोशल मीडिया पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म टाइगर के नाम से जुड़ी मनगढ़ंत कहानियां, AI से बने वीडियो और पहले से तैयार की गई बातें फैला रहे हैं. ये पूरी तरह से झूठी हैं, जिनका मकसद जनता को गुमराह करना है.'

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा? बंदूकधारी जवानों के बीच दिखे भाईजान; वीडियो वायरल

इसके खिलाफ लिया जाएगा कानूनी एक्शन

इस पोस्ट में आगे लिखा, 'हम ऐसे कंटेंट का समर्थन नहीं करते हैं और न ही हमारा इससे कोई लेना-देना है. हम मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेजों से आग्रह करते हैं कि वे जिम्मेदारी से काम लें, कुछ भी प्रकाशित करने से पहले जानकारी की पुष्टि करें और केवल एंगेजमेंट या पैसे कमाने के लिए गलत जानकारी न फैलाएं. यदि कोई व्यक्ति या पेज इस तरह का मनगढ़ंत कंटेंट बनाता, बढ़ावा देता या फैलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम इन मामलों पर नजर रख रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सभी उपलब्ध कानूनी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.' आखिर में पोस्ट में लिखा, 'हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे केवल टाइगर श्रॉफ और उनकी आधिकारिक टीम की ओर से शेयर की गई जानकारी पर ही भरोसा करें.'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES