SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर आया मां आयशा श्रॉफ का रिएक्शन, बेटे के साथ हुई घटना पर क्या कहा?

मुंबई में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद उनकी मां आयशा श्रॉफ का रिएक्शन सामने आया है. एक्टर के बाल-बाल बचने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी. जानिए, इस मामले पर आयशा श्रॉफ ने क्या कहा और जांच में अब तक क्या अपडेट है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 19, 2026, 11:20 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 12:08 PM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ पर चलीं गोलियां
Join

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार को हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया. इस घटना के बाद से एक्टर की मां आयशा श्रॉफ का पहला रिएक्शन सामने आया है. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि टाइगर कैसे हैं? तो आयशा ने 'थंब्स-अप' किया. उन्होंने यह भी कहा, 'ईश्वर महान है.'

इस बीच टाइगर के करीबी दोस्त और 'बागी 2' में उनकी को-स्टार रहीं दिशा पाटनी फायरिंग की घटना के कुछ घंटों बाद रविवार देर रात उनके घर पहुंचीं. दिशा, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे कई सालों तक टाइगर के साथ रिलेशनशिप में थीं, खबर सुनते ही तुरंत उनके घर पहुंच गईं. फिलहाल, जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5) के तहत, साथ ही आर्म्स एक्ट (Arms Act) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने फायरिंग की घटना के संबंध में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान भी दर्ज किया है. फिरदौस फिलहाल नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए. टाइगर श्रॉफ इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें गोली नहीं लगी.

बता दें कि यह घटना रविवार शाम को हुई थी, जब बाइक पर सवार तीन लोगों ने जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर कथित तौर पर फायरिंग की थी. जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इस हमले में उनके ड्राइवर फिरदोस समेत दो लोग घायल हुए हैं.

एक्टर के घर मिलने पहुंचे थे एकनाथ शिंदे

वहीं, इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अभिनेता से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर के हाथ पर पट्टी और कंधे व छाती पर ड्रेसिंग दिखाई दे रही है, जिससे साफ है कि उन्हें चोटें आई हैं. फायरिंग की कड़ी निंदा करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात की है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. 

उन्होंने कहा कि चाहे सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, हर किसी की सुरक्षा पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुलिस कमिश्नर को इस मामले की तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES