SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के विद्युत जामवाल, फैंस को लगाई फटकार; मुंबई पुलिस से भी पूछे सवाल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ. इस दौरान एक्टर बाल-बाल बच गए, लेकिन दो लोग घायल हो गए थे. टाइगर पर हुए हमले के बाद अब विद्युत जामवाल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फैंस पर सवाल उठा रहे हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 19, 2026, 08:42 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 09:08 PM IST
Image Credit: फैंस पर भड़के विद्युत जामवाल
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को मुंबई के जुहू में एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते समय दर्जनों लोगों की भीड़ के बीच अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस हमले के दौरान एक्टर अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे. इतना ही नहीं, इस हमले के दौरान टाइगर के ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली लग गई थी, जिसकी वजह से वे घायल हो गए थे. मुंबई पुलिस ने तीनों हमलावरों को पकड़ लिया है. अब इस मामले पर एक्शन एक्टर विद्युत जामवाल ने सवाल उठाए हैं.

हाल ही में सुपरहिट एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी को तो उन हमलावरों के पीछे भागकर उन्हें पकड़ना चाहिए था. इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई पुलिस से भी कहा कि अगर ऐसा फिर हुआ, तो आप ही गुनहगार होंगे.

इंस्टाग्राम पर विद्युत जामवाल ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, एक्टर विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए टाइगर को निडर शख्स बताया और कहा, 'मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं. तुम निडर आदमी हो. मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उनमें से सबसे ज्यादा निडर हो. लेकिन मैं आपके फैंस से ये कहना चाहता हूं कि जो लोग आपको फुटबॉल खेलते देखने जाते हैं और कहते हैं कि 'मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं', उन्हें कुछ न कुछ तो करना चाहिए था. इतने सारे लोगों में से किसी न किसी को तो हमलावरों को पकड़ना चाहिए था या उनके पीछे भागना चाहिए था.'

यह भी पढ़ें- Tiger Firing Case LIVE: टाइगर श्रॉफ को पहले नहीं मिली थी किसी खतरे की शिकायत, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

विद्युत जामवाल ने आगे मुंबई पुलिस से यह भी कहा कि वे ऐसे सभी जरूरी कदम उठाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी घटना दोबारा न हो. एक्टर ने वीडियो में कहा कि 'मुंबई पुलिस, आप उन्हें सुरक्षा तो देंगे, लेकिन ऐसा दोबारा कभी नहीं होना चाहिए. अगर ऐसी गलती फिर से होती है, तो इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे.' वहीं, विद्युत जामवाल ने आगे कहा कि 'टाइगर, 'बजरंग बाण' तुम्हारा पसंदीदा है, है ना? जब भी मैं बहुत अकेला महसूस करता हूं, तो मैं इसे सुनता हूं और मुझे पता है कि तुम भी इसे सुनते हो. आई लव यू, भाई!'

पकड़े गए तीनों आरोपी

बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी नाबालिग हैं. इस मामले पर मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि, 'हमारे पास अब तीन आरोपी हैं, 2 हरियाणा और 1 बिहार से हैं.' इस मामले में कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है. टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों में से कोई भी नाबालिग नहीं है. एक की उम्र 18 साल है और बाकी दो की उम्र 22 साल है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES