SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद सीएम फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ, सामने आईं मुलाकात की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था. इस गोलीबारी की घटना में एक्टर चोटिल हो गए थे. अब इसी बीच जैकी श्रॉफ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 19, 2026, 10:14 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 10:43 PM IST
Image Credit: जैकी श्रॉफ ने CM फडणवीस से की मुलाकात
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुए जानलेवा हमले से पूरी इंडस्ट्री हैरान हो गई है. रविवार को हुई इस वारदात ने हर किसी को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता में डाल दिया है. रविवार को टाइगर की गाड़ी पर आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें तीन आरोपी शामिल थे. मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और तीनों में से कोई भी नाबालिग नहीं है. एक की उम्र 18 साल है और बाकी दो की उम्र 22 साल है.

इस हादसे में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को ज्यादा चोटें लगी थीं और एक ऑटो ड्राइवर घायल हो गया था. इस घटना के बाद मुंबई में काफी हड़कंप मच गया है. सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक ने टाइगर का हाल जाना है. रविवार को देर रात एकनाथ शिंदे भी उनके घर पहुंचे थे. ऐसे में अब घटना के करीब एक दिन बाद टाइगर के पिता और सुपरस्टार जैकी श्रॉफ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

सीएम फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ

दरअसल, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में जैकी श्रॉफ ने मुख्यमंत्री से बोरीवला के कार्यक्रम में मुलाकात की है. जैकी श्रॉफ हाल ही में बप्पी लहरी मार्ग नामकरण प्रोग्राम में शामिल हुए थे और वही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले. इस दौरान दोनों के बीच खास बॉन्ड देकने को मिला.

घटना के बाद फोन पर लिया था हालचाल

बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग की घटना के बाद सीएण देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर बात की थी और उनके परिवार को भरोसा दिलाया था कि आरोपी कोई भी हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने उनके साथ खड़े रहने की बात की थी. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के कमीश्नर को भी फोन किया था और उन्होंने पुलिस आयुक्त को इस मामले में तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कर्रवाई करने के निर्देश दिए थे. 

वहीं टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की खबर आते ही महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी जैकी श्रॉफ और टाइगर से फोन पर बात की थी और उनका हालचाल लिया था. एनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि 'मैंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बात की थी. इस दौरान टाइगर से कहा था कि वे बिल्कुल भी चिंता न करें सरकार उनके साथ है, घबराने की जरूरत नहीं है. हम सभी मशहूर हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES