The Vvaan Trailer Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म में दिखेगा रहस्य-अलौकिक दुनिया का रोमांच, ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वाम: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में लोककथा, रहस्य, अलौकिक शक्तियों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा. कहानी एक शहरी शख्स की है, जो पुश्तैनी गांव लौटकर एक रहस्यमयी जंगल और योद्धा से जुड़े राज में उलझ जाता है.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रहस्य, लोककथा, अलौकिक शक्तियों और एक्शन का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है.
फिल्म की कहानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शहरी और तर्कवादी इंसान है. वह अपने पुश्तैनी गांव लौटता है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. गांव में उसे एक रहस्यमयी दुनिया का सामना करना पड़ता है, जिसका संबंध एक दिव्य देवी और एक रहस्यमयी जंगल से है.
फिल्म में दिखेगा रहस्य-अलौकिक दुनिया का रोमांच
ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस जंगल में जाना मना है और इसके पीछे एक गहरा रहस्य छिपा हुआ है. कहानी में एक ऐसे योद्धा का भी जिक्र है, जिसे अपने लोगों की रक्षा करने के लिए चुना गया है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सिद्धार्थ का किरदार इस रहस्यमयी दुनिया और उससे जुड़े सवालों में उलझता चला जाता है.
तमन्ना भाटिया भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब देखना होगा कि 'द वाम' की यह रहस्यमयी और लोककथा से जुड़ी कहानी दर्शकों को कितना प्रभावित करती है.
क्या है फिल्म की कहानी?
ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है जो ज़मीन से जुड़े कुछ कागज़ी काम पूरे करने के लिए अपने पुश्तैनी गाँव लौटता है. गाँव वालों के उलट, उसे जंगल से जुड़ी उन कहानियों पर यकीन नहीं है, जिनके अनुसार सूरज ढलने के बाद वहाँ जाना सख़्त मना है.
यह गांव विकास और परंपरा के बीच फंसा हुआ है, जहां सुनील ग्रोवर का किरदार बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर इशारा करता है. वहीं. वान देवी मंदिर के पास पेड़ों को काटने की योजनाओं का गांव वाले कड़ा विरोध करते हैं क्योंकि वे जंगल को पवित्र मानते हैं. कहानी में मोड़ तब आता है जब सिद्धार्थ जंगल में जाता है और घायल हो जाता है, जिसके बाद उसे अजीब-अजीब चीज़ें दिखाई देती हैं. एक पुजारी का कहना है कि हो सकता है देवी उसे कुछ दिखाना चाह रही हों.
जल्द ही, जो व्यक्ति पहले इन बातों पर यकीन नहीं करता था, वह खुद उस रहस्य में उलझ जाता है जिसे उसने कभी नकारा था. जैसे ही ट्रेलर में एक्शन शुरू होता है, सिद्धार्थ को जंगल के अंदर कुछ ताकतों से लड़ते हुए दिखाया जाता है, जिससे संकेत मिलता है कि गाँव की रक्षा करने में उसकी भूमिका बहुत बड़ी हो सकती है. ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'जब आस्था और लोककथाएं मिलती हैं, तो एक अनोखी कहानी जीवंत हो उठती है.'
'द व्वान' के बारे में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द व्वान' बिहार में पटना के पास बिहटा में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर से जुड़ी सदियों पुरानी लोककथाओं से प्रेरित है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ-साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी अहम भूमिकाओं में हैं.
'व्वान' (Vvaan) के ज़रिए TVF के फ़ाउंडर अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर दीपक मिश्रा और प्रोड्यूसर एकता कपूर एक साथ आए हैं. अरुणाभ की लिखी और दीपक की डायरेक्ट की गई यह फ़िल्म लोककथाओं और फ़ैंटेसी को एडवेंचर, मिस्ट्री और ह्यूमर के साथ मिलाती है. मेकर्स ने फ़िल्म से आगे बढ़कर इसकी कहानी की दुनिया को 'द लीजेंड ऑफ़ व्वान' (The Legend of Vvaan) कॉमिक बुक के ज़रिए और बड़ा किया है, जो इसकी दुनिया से जुड़ी लोककथाओं को और गहराई से दिखाती है. द व्वान: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.